Posted by : achhiduniya 30 October 2019


पाकिस्तान सरकार और उनके मंत्रियों ने जम्मू-कश्मीर को लेकर ताजा बयान पाकिस्तान सरकार के कश्मीर और गिलगिट बालिस्तान मामले के मंत्री अली अमीन गंदापुर की तरफ से आया है। उन्होंने कश्मीर मुद्दे पर भारत का साथ देने वाले देशों को चेतावनी देते हुए उन पर मिसाइल से हमले की बात कही है। गंदापुर ने कहा कि अगर कश्मीर के मसले पर भारत के साथ तनाव बढ़ता है, तो पाकिस्तान युद्ध में जाने को तैयार रहेगा। ऐसे में जो देश कश्मीर मुद्दे पर भारत का साथ दे रहे हैं,वह हमारे लिए दुश्मन की तरह हैं। हम भारत के साथ-साथ इन दशों पर भी मिसाइल दागेंगे। 
इससे पहले भी पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे पर कई तरह के बयान दिए थे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश के दौरे पर आए अमेरिकी कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल से सोमवार को कहा था कि कश्मीर में स्थिति को देखते हुए भारत के साथ वार्ता करने का सवाल ही नहीं है। जियो न्यूज ने खबर दी थी कि खान ने अमेरिकी सीनेटर क्रिस वान होलेन और मैगी हसन के साथ बातचीत में कहा कि भारत के साथ कोई वार्ता नहीं होगी। दोनों सीनेटर ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की रविवार को यात्रा करने के बाद अपने अनुभव प्रधानमंत्री के साथ साझा किए।  इमरान खान ने कहा था कि वह भारत-पाकिस्तान वार्ता के सबसे बड़े समर्थक थे,लेकिन कश्मीर में जब तक स्थिति बेहतर नहीं होती यह असंभव है। 
भारत ने पाकिस्तान को बताया था कि जब तक वह सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देता रहेगा नई दिल्ली, इस्लामाबाद के साथ वार्ता नहीं करेगा। खबर में बताया गया था कि कश्मीर में मानवाधिकार को लेकर चिंता जताने वाले अमेरिकी सीनेटरों में होलेन भी शामिल थी। इमरान खान ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को कश्मीरी लोगों के अधिकारों के लिए अपनी आवाज उठानी चाहिए।  उन्होंने होलेन और हासन से मुलाकात के दौरान ये टिप्पणी की। दोनों सीनेटरों ने प्रधानमंत्री से इस्लामाबाद में मुलाकात की। जियो टीवी के मुताबिक खान ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह जम्मू कश्मीर के लोगों के अधिकारों और स्वतंत्रता के सम्मान के लिए अपनी आवाज बुलंद करे। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ धार्मिक प्रथाएं तय करना कोर्ट का काम नहीं,सबरीमाला केस में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की SC में दलील।@ भगवान की चक्की धीरे चलती है, लेकिन बारीक पीसती है,SIR को लेकर भड़कीं ममता बनर्जी, EC और बीजेपी पर साधा निशाना।@ भारत की हवाई सुरक्षा होगी और चाक-चौबंद, 5 नए S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने को मिली मंजूरी। @ पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा, जमकर हुआ पथराव।@ नोटबंदी ने तोड़ी थी नक्सलियों की कमर, 30 करोड़ का हुआ था नुकसान पूर्व नक्सल कमांडर भूपति ने कबूला।@ मेट्रो शहर बन गए बड़े पार्किंग लॉट,AAP सांसद राघव चड्ढा ने संसद में उठाई ट्रैफिक की समस्या, डीकंजेशन मिशन की मांग।@ LPG की ब्लैकमॉर्केटिंग, जमाखोरी रोकने के लिए 24 घंटों में 3000 से ज्यादा छापे, 1500 से अधिक सिलेंडर जब्त।@ जोजिला दर्रे में हिमस्खलन से महिला-बच्चे समेत 3 की गई जान, बर्फ और मलबे में फंसी गाड़ियां, रेस्क्यू जारी।@ कोलकाता हाईकोर्ट के पूर्व जज का नाम ही वोटर लिस्ट से गायब, बोले- ये मेरे लिए अपमानजनक।@ LPG लेकर चार और जहाज होर्मुज से आ रहे हैं, विदेश मंत्रालय की ब्रीफिंग में बोले रणधीर जायसवाल।@ पहले से अधिक तेजी से घूम रहा है मंगल ग्रह,वैज्ञानिकों के शोध में कई चौंकाने वाले खुलासे।@ दिल्ली विधानसभा को तीन दिनों में लगातार तीसरी बार बम की धमकी मिली।@ वोटर लिस्ट से BLO का नाम ही गायब, उत्तर 24 परगना जिले में 340 नाम डिलीट होने के बाद आक्रोश।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -