Posted by : achhiduniya 31 October 2019


केवडिया में स्टैचू ऑफ यूनिटी पर प्रशिक्षु IAS अधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक समय पर एक समस्या को हल करने की कोशिश कीजिए। पीएम मोदी ने कहा कि भविष्य में जब आप (IAS अधिकारी) कहीं तैनात हों तो वहां वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रॉब्लम और टोटल सलूशन की नीति पर काम करें। ब्यूरोक्रेसी को नसीहत देते हुए पीएम मोदी ने कहा, अकसर एसी कमरों में बैठे हुए हमें सबकुछ ठीक-ठाक लगता है। यही कारण है कि बहुत बार हमें सामान्य समस्याओं की सही जानकारी नहीं मिल पाती है। हमें अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर लोगों से जुड़ना जरूरी है। इसी से हम बेहतर काम कर पाएंगे। 
सरदार पटेल की जन्मतिथि पर उनको याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा, सरदार साहब ने ही याद दिलाया था कि यह ब्यूरोक्रेसी ही है,जिसके भरोसे हमें आगे बढ़ना है, जिसने रियासतों के विलय में अहम योगदान दिया था। सरदार पटेल ने दिखाया है कि सामान्य जन के जीवन में सार्थक बदलाव के लिए हमेशा एक बुलंद इच्छाशक्ति का होना जरूरी होता है। भावी आईएएस अधिकारियों की उनके फैसलों के बारे में टिप्स देते हुए पीएम मोदी ने कहा, आगे चलकर आप जब भी कोई फैसला लें तो उसे दो कसौटियों पर जरूर कसें। पहला- जो रास्ता महात्मा गांधी ने दिखाया था कि आपका फैसला समाज के आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति की आशा और आकांक्षाओं को पूरा करता है या नहीं।
दूसरा- आपके फैसले से देश की एकता और अखंडता को बढ़ावा मिले। पीएम मोदी ने अधिकारियों से हर जिले में एक बड़ी समस्या का समाधान करने की अपील की। उन्होंने कहा, आने वाले समय में आप में से कई साथियों की तैनाती जिला और ब्लॉक स्तर पर होगी। मेरा आपको सुझाव है कि एक वक्त में एक समस्या को हाथ में लें और वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रॉब्लम और टोटल सलूशन की नीति पर काम करें। एक समय में एक समस्या को हल करिए, जिससे आपका भी कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। जनता का भरोसा आप जीतते हैं तो जनता की भागीदारी बढ़ जाती है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ASRAAM मिसाइल से लैस होंगे MiG-29 लड़ाकू विमान, हो जाएंगे और घातक, चीन और पाकिस्तान की उड़ जाएगी नींद।@ अमेरिका सैनिकों को ताबूत में भेजेंगे, ईरान ने धमकी देने का नया तरीका निकाला।@ IDF खुद ही ढह जाएगा, इजरायल के सैन्य प्रमुख ने दी चेतावनी, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का बड़ा बयान।@ RBI ने 3 सरकारी बैंकों पर लगाया जुर्माना, एक फिनटेक कंपनी के खिलाफ भी हुई कार्रवाई।@ पश्चिम एशिया में जारी संकट पर हाई-लेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्री समूह की बैठक।@ सार्वजनिक जगह में पेशाब करने पर ₹500 का जुर्माना, कचरा फेंकने पर भी सख्त एक्शन, सरकार ला रही नया बिल।@ पीएम मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से बात की, पश्चिम एशिया के हालात पर की चर्चा।@ UP: नर्स से बार-बार रेप करता रहा डॉक्टर जैदी, जान से भी मारने की दी धमकी, जबरन खिलाईं गर्भपात की गोलियां।@ सरकार 1 अप्रैल से शुरू करेगी गेहूं की खरीद, 48 घंटे के अंदर मिलेगा पैसा, MSP 2,585 रुपये।@ दिल्ली मेट्रो के नियम, महिला कोच में घुसने पर लगेगा ₹5000 का जुर्माना, कुछ लिखा तो ₹10000 का फाइन।@ दिल्ली में अवैध रूप से हो रहीं थी किताबों की छपाई, गिरोह का भंडाफोड़, एक अरेस्ट, 20000 से अधिक प्रतियां जब्त।@ अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, पाकिस्तान और नेपाल से लिंक, 10 गिरफ्तार।@ LPG सिलेंडर चोरी की बड़ी वारदात, टेम्पो का लॉक तोड़ चुरा ले गए 27 सिलेंडर।@ जयपुर घूमने आई जर्मन महिला को ऑटो चालक मोहम्मद सोहैल ने सिखाईं भद्दी गालियां, वीडियो वायरल होने पर आरोपी गिरफ्तार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -