- Back to Home »
- Politics »
- अनुशासनहीनता के चलते 11 वरिष्ठ नेताओं को भेजा नोटिस... उत्तर प्रदेश की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने
अनुशासनहीनता के चलते 11 वरिष्ठ नेताओं को भेजा नोटिस... उत्तर प्रदेश की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने
Posted by : achhiduniya
22 November 2019
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, अनुशासन समिति के सदस्य अजय राय (पूर्व विधायक) द्वारा उत्तर
प्रदेश की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार
लल्लू के निर्देश पर विगत दिनों में अनुशासनहीनता करने पर नोटिस जारी कर चौबीस
घण्टे में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु जवाब मांगा गया है। नेताओं को भेजे नोटिस
में कहा गया कि अनुशासन समिति के संज्ञान में अखबारों के जरिए आया है कि आप
अनावश्यक रूप से लगातार यूपीसीसी से जुड़े अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के फैसलों
का सार्वजनिक बैठकें कर विरोध करते आए हैं।
इसमें कहा गया कि इन बैठकों और मीडिया
बयानों से कांग्रेस की छवि धूमिल हुई है। आप जैसे वरिष्ठ नेताओं से यह उम्मीद नहीं थी।
आपका बर्ताव पार्टी की नीतियों और विचारों के खिलाफ है। नोटिस में कहा गया कि यह
बर्ताव अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। आप 24 घंटे में स्पष्ट करें कि आपके
खिलाफ क्यों न अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। इस संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस
कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सह-प्रभारी धीरज गुर्जर ने नयी दिल्ली में बताया कि कई
लोगों के खिलाफ अनुशासनहीनता के मामले में नोटिस जारी
हुआ है।
उत्तर प्रदेश को लेकर सवाल करने पर उन्होंने कहा,पार्टी में चाहे कोई कितना भी वरिष्ठ सदस्य हो, अनुशासनहीनता के मामले में उसके खिलाफ कार्रवाई जरुर होगी। विज्ञप्ति
में कहा गया कि संतोष सिंह (पूर्व सांसद), सिराज
मेंहदी (पूर्व एमएलसी), रामकृष्ण द्विवेदी (पूर्व
गृहमंत्री),
सत्य देव त्रिपाठी (पूर्व मंत्री), राजेन्द्र सिंह सोलंकी (सदस्य एआईसीसी), भूधर नारायण मिश्र (पूर्व विधायक), हाफिज मोहम्मद उमर (पूर्व विधायक), विनोद चौधरी (पूर्व विधायक), नेक
चन्द्र पाण्डेय (पूर्व विधायक), स्वयं प्रकाश गोस्वामी (पूर्व
अध्यक्ष युवा कांग्रेस), संजीव सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष
गोरखपुर) को नोटिस जारी किया गया है।


