- Back to Home »
- Discussion »
- 250 वीं राज्यसभा संसद का शीतकालीन सत्र आज से....निकलेगा सुस्त अर्थव्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी, किसानों के संकट की चर्चा का जिन्न....
250 वीं राज्यसभा संसद का शीतकालीन सत्र आज से....निकलेगा सुस्त अर्थव्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी, किसानों के संकट की चर्चा का जिन्न....
Posted by : achhiduniya
18 November 2019
महाराष्ट्र और हरियाणा राज्य में चुनावों के बाद यह पहला संसद सत्र होगा। बीजेपी को दोनों ही राज्यों में आराम से जीतने की उम्मीद थी, लेकिन हरियाणा में सरकार बनाने के लिए उसे दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी की जरूरत पड़ी। वहीं महाराष्ट्र भी अब उसके हाथ से लगभग निकल गया है। शिवसेना वर्षों पुराना गठबंधन तोड़कर अब विपक्षी दलों एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने को लेकर विचार कर रही है। इस महीने की शुरुआत में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद ने कहा था कि विपक्षी दलों ने संसद सत्र के दौरान आर्थिक मंदी, आरसीईपी, कृषि संकट और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर एक संयुक्त विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई है।
राज्यसभा सभापति वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा
कि राज्यसभा के 250 वें सत्र में भारतीय राजनीति में राज्यसभा की भूमिका' पर एक चर्चा शामिल होगी। नायडू ने संसद में अनुपस्थित रहने वाले
सदस्यों पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों से सत्र के दौरान हर दिन उपस्थित
रहने का आग्रह किया है। आम चुनावों के तुरंत बाद हुए संसद के पिछले सत्र में तीन
बिल पास किए थे। इनमें अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लेने, दूसरा राष्ट्रीय जांच एजेंसी विधेयक में संशोधन करने से संबंधित, और एक तीसरा ट्रिपल तालक को
दंडनीय अपराध बनाने से संबंधित बिल शामिल है।
संसद के शीतकालीन सत्र में 26
दिनों में कुल 20 बैठकें होंगी। इसमें चार निजी सदस्यों के दिन शामिल हैं। संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अपनाने
की 70 वीं वर्षगांठ के अवसर पर संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक 26 नवंबर को सेंट्रल
हॉल में आयोजित की जाएगी। यह एक ऐतिहासिक सत्र होगा क्योंकि इस बार राज्यसभा की 250
वीं बैठक होगी। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उम्मीद जताई कि आगामी सत्र
में देश के विकास और लोगों के सशक्तिकरण पर चर्चा हो पाएगी।


