- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- राज्यसभा के मार्शल का ड्रेस अब बदल गया...
Posted by : achhiduniya
18 November 2019
आज ही राज्यसभा ने अपना 250वां सत्र पूरा किया है। राज्य सभा का पहला सेशन 1952 में हुआ था। लिहाजा इस मौके को यादगार और खास बनाने के लिए मार्शल की ड्रेस में बदलाव लाए गए। इससे पहले संसद के शीतकालीन सत्र की आज शुरूआत हुई और उच्च सदन में एक नयी बात देखने को मिली। सभापति एम वेंकैया नायडू ने जेटली, जेठमलानी, मिश्र, लिबरा एवं दासगुप्ता के निधन का जिक्र किया और उन्हें श्रद्धांजिल दी। इसके बाद उन्होंने विभिन्न दलों के नेताओं को को भी दिवंगत सदस्यों के बारे में अपनी बात रखने और श्रद्धांजलि देने की अनुमति दी।
पूर्व में
पूरे सदन की ओर से सभापति ही दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देते थे। इसके पश्चात
दिवंगत नेताओं के सम्मान में कुछ पलों का मौन रखा जाता था। वर्तमान सदस्य के निधन
पर बैठक दिन भर के लिए स्थगित कर दी जाती थी। उनके साथ खड़े मार्शल बिल्कुल अलग
अंदाज़ में दिख रहे थे। मार्शल नए रंग ड्रेस में नजर आए। राज्यसभा के मार्शल का
ड्रेस अब बदल गया है। अब इनके ड्रेस में मिलिट्री की छाप दिखेगी। ये रंग थोड़ा अलग
है।

