Posted by : achhiduniya 18 November 2019


माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स अपने बिल और मेलिंडा फाउंडेशन के कामकाज की समीक्षा करने के लिए तीन दिवसीय भारत के दौरे पर हैं। माइक्रोसॉफ्ट को-फाउंडर बिल गेट्स और केंन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने (सोमवार) नई दिल्ली में भारतीय पोषण कृषि कोष को लॉन्‍च किया। इसे गेट्स फाउंडेशन के साथ महिला और बाल विकास मंत्रालय ने लॉन्‍च किया। इससे फसलों के बेहतर पोषण व विविध फसलों के भंडारण में सुविधा मिलेगी। भारत ने पहली बार इस सम्मेलन की मेजबानी की। इससे पहले गेट्स ने कहा था कि भारत में अगले दशक में बहुत तेजी से आर्थिक विकास करने की क्षमता है। 
इससे लोगों की गरीबी दूर हो सकेगी। एक न्यूज एजेंसी को दिए साक्षात्कार में गेट्स ने भारत की आधार पहचान प्रणाली, वित्तीय सेवाओं और फार्मा सेक्टर की तारीफ की। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि पिछले एक दशक में भारतीय स्वास्थ्य प्रणाली में गजब का सुधार हुआ है, जो काफी महत्वपूर्ण हैं। यहां अब विशिष्ट रोगों के उन्‍मूलन के लिए कार्यक्रम हैं और वैक्सीन कवरेज में काफी सुधार हुआ है। 2011 में भारत का पोलियो का आखिरी मामला था, जो तारीफ के काबिल है। गेट्स ने कहा कि मुझे हालिया समय की ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन मैं कहना चाहूंगा अगला दशक भारत का होगा और इस दौरान इसकी अर्थव्यवस्था तेजी से विकास करेगी। 
हर किसी को उम्मीद है कि वास्तव में भारत में उच्च विकास करने की प्रबल संभावना है। उन्होंने आधार पहचान प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि भारत एक महत्वपूर्ण स्थान है, जहां पर कई बेहतरीन इनोवेटर्स पाए जाते हैं। देश में आधार और यूपीआई के माध्यम से सेवाएं प्रदान की जा रही हैं और इसे व्यापक तौर पर स्वीकार किया गया है। इसके कई आश्चर्यजनक परिणाम देखने को मिले हैं। गेट्स की कुल संपत्ति 110 बिलियन अमरीकी डॉलर (7.89 लाख करोड़) है। गेट्स ने अब तक विभिन्न देशों में गरीबी को कम करने और सामाजिक विकास कार्यक्रमों के लिए बिल और मेलिंडा फाउंडेशन को 35 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक का दान दिया है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

बसंत पंचमी पर एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई।@ वैष्णो देवी यात्रा स्थगित, कटरा में भारी बारिश और भवन में बर्फबारी, जम्मू में मौसम बेहद खराब।@ राहुल गांधी से खफा शशि थरूर, कांग्रेस की बैठक से कर सकते हैं किनारा- सूत्र।@ जनगणना 2027: 1 अप्रैल से पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, सरकार ने जारी की पूरी लिस्ट।@ नोएडा के शिव नादर स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस।@ गैंगस्टर रवि पुजारी गिरफ्तार, रेमो डिसूज़ा से रंगदारी और धमकी मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई।@ हिंसा की विचारधारा को छोड़ विकास की मुख्यधारा से जुड़ें-अमित शाह ने नक्सलियों से की अपील।@ युवराज मेहता के डूबने पर NGT ने नोएडा की डीएम से मांगा जवाब, सिंचाई विभाग की लापरवाही भी सामने आई।@ छत्तीसगढ़ के स्टील प्लांट में हादसा, बिहार के 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम।@ अदाणी टोटल गैस 3 महीने में 34,000 घरों को दिए PNG कनेक्शकन, अदाणी एनर्जी ने हासिल की ये उपलब्धि।@ तिरुपरंकुंद्रम दीपथून विवाद केस में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और ASI से मांगा जवाब।@ सीमाएं होंगी और सुरक्षित, भारत-EU डिफेंस डील से बढ़ेगा भरोसा।@ चुनाव आयोग ने लॉन्च किया ECINet App, ऐप से मिलेगी सटीक जानकारी।@ US-हिरासत में 5 साल का बच्चा, ट्रंप के अधिकारियों पर भड़कीं कमला हैरिस।@ संजय कपूर प्रॉपर्टी मामला, प्रिया कपूर ने शुरू की कानूनी लड़ाई।@ गोरखपुर से रिवॉल्वर रानी गिरफ्तार, 150 से ज्यादा लोगों से की ठगी।@ धार भोजशाला में आज नमाज और पूजा एक साथ, पुलिस के 8000 जवान तैनात।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

" लाड़की बहन नहीं सुरक्षित CM देवेंद्र फडनवीस मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गृहराज्य में"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -