- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद अयोध्या फैसले के खिलाफ रिव्यू पिटीशन दाखिल करने के पक्ष में नही...
Posted by : achhiduniya
21 November 2019
मौलाना अरशद मदनी की तरफ से ऐलान किया गया था कि
वो रिव्यू पिटिशन दायर करने का समर्थन करते हैं। अब मौलाना महमूद मदनी के ग्रुप
वाली जमीयत उलमा-ए-हिन्द की कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें ये प्रस्ताव पास किया गया। जमीयत उलेमा-ए-हिंद की
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में देशभर से आये उलेमा और वकीलों ने विचार विमर्श के बाद
कई प्रस्ताव पारित किये।
मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद की तरफ से कहा गया कि
वो इस फैसले पर रिव्यू पिटिशन दायर करने को लाभदायक नहीं समझते,लेकिन विभिन्न संस्थाओं ने अपने संवैधानिक अधिकार का उपयोग करते
हुए रिव्यू पिटिशन दायर करने का मन बनाया है। इसलिए, जमीयत
उलेमा-ए-हिंद इसका विरोध नहीं करेगा।

