- Back to Home »
- Agriculture / Nature »
- धुंध से घिरी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर के लिए खुश खबरी इस दिन मिलेगी वायु प्रदूषण से राहत...मौसम विभाग
धुंध से घिरी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर के लिए खुश खबरी इस दिन मिलेगी वायु प्रदूषण से राहत...मौसम विभाग
Posted by : achhiduniya
03 November 2019
दिल्ली एनसीआर को वायु प्रदूषण से राहत देने के
लिए, मौसम के प्रतिकूल रवैये में मामूली सुधार की संभावना व्यक्त
करते हुए डॉ श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को हवा की गति में लगभग तीन किमी प्रतिघंटा
की मामूली बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को हालांकि सुबह हल्का कोहरा
होने के कारण वायु प्रदूषण की परेशानी बढ़ेगी,लेकिन
दिन में धूप निकलने और हवा की गति 18 से 20 किमी प्रतिघंटा होने की उम्मीद को देखते हुए दोपहर तक प्रदूषण
से हल्की राहत मिल सकती है। डॉ श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम का यह मिजाज बुधवार तक
बरकरार रहने की संभावना है।
मौसम विभाग की उत्तर क्षेत्रीय पूर्वानुमान इकाई के
प्रमुख वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में हुई छिटपुट बूंदाबांदी ने रविवार को वायु प्रदूषण के
संकट को गहरा दिया। डॉ श्रीवास्तव ने बताया कि सामान्य या तेज बारिश, हवा में घुले दूषित तत्वों को वायुमंडल से बाहर धकेलने में
सक्षम होती है लेकिन हल्की बूंदाबांदी में दूषित कण वायुमंडल में व्याप्त नमी के
साथ मिलकर धुंध की परत को गहरा देते हैं। जिसकी वजह से हवा की गुणवत्ता में गिरावट
आना तय है।
छह नवंबर को हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के उत्तर
पश्चिमी इलाकों में सामान्य से तेज बारिश की संभावना है। इसके बाद सात नवंबर को
पश्चिमी विक्षोभ का असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और आसपास के इलाकों तक पहुचंने के कारण इन क्षेत्रों में
तेज हवा के साथ बारिश की उम्मीद है। उन्होंने माना कि इससे हालांकि तापमान में
गिरावट के साथ कोहरे में बढ़ोतरी होगी,लेकिन
हवा की गति में सुधार के कारण वातावरण में घुले दूषित तत्वों से दिल्ली एनसीआर
क्षेत्र को सात नवंबर से प्रभावी राहत मिल सकेगी।


