- Back to Home »
- Politics »
- बीजेपी अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की शिवसेना को दो टूक नही मिलेगा सीएम और गृह मंत्री का पद.....
बीजेपी अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की शिवसेना को दो टूक नही मिलेगा सीएम और गृह मंत्री का पद.....
Posted by : achhiduniya
04 November 2019
दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात
के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा, मैं किसी अन्य की सरकार गठन को
लेकर की गई टिप्पणी कुछ नहीं कहूंगा। उन्होंने कहा, मुझे
सिर्फ यही कहना है कि नई सरकार का गठन जरूर होगा। इसका मुझे विश्वास है। बीजेपी और
शिवसेना के बीच चल रही रसाकशी के बीच खबर
है कि बीजेपी के अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिवसेना को सीएम और
गृह मंत्री का पद देने से इनकार कर दिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि अमित शाह ने
शिवसेना के रवैये को देखते हुए राज्य बीजेपी को वेट एंड वाच की भूमिका अपनाने को
कहा है।
बीजेपी शिवसेना को राजस्व विभाग देने को तैयार है। सूत्र यह भी बता रहे
हैं कि शिवसेना की तरफ से बीजेपी के साथ किसी भी तरह की बातचीत बंद है। वही बीजेपी
एनसीपी और कांग्रेस के बीच होने वाली मीटिंग पर भी नजर बनाए हुए हैं। पार्टी
सूत्रों का कहना है कि बीजेपी की शिवसेना के साथ मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई
बातचीत नहीं हुई है। बीजेपी को पूरा विश्वास है कि राज्य में राष्ट्रपित शासन की
नौबत नहीं आएगी, पार्टी का मानना है कि 8 नवंबर से पहले
महाराष्ट्र में सरकार बन जाएगी।

