- Back to Home »
- Discussion »
- रक्षा समिति में मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी प्रज्ञा ठाकुर का नाम देश की सेना का अपमान है.....कांग्रेस
रक्षा समिति में मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी प्रज्ञा ठाकुर का नाम देश की सेना का अपमान है.....कांग्रेस
Posted by : achhiduniya
21 November 2019
2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी प्रज्ञा ठाकुर अभी जमानत
पर बाहर हैं। ठाकुर के खराब स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जमानत दी गई थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली
रक्षा मामलों पर बनी 21 सदस्यीय संसदीय सलाहकार समिति में भाजपा सांसद प्रज्ञा
ठाकुर को नामित किया गया है। कांग्रेस ने सरकार के इस फैसले पर निशाना साधते हुए
इसे देश की सेना का अपमान बताया
है। कांग्रेस ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा है, आतंकी
मामलों की आरोपी और गोडसे की दिवानी प्रज्ञा ठाकुर को भाजपा सरकार ने रक्षा मामलों
की संसदीय समिति में शामिल किया है। यह हमारे देश की सेना, हमारे देश के प्रतिष्ठित सांसद और हर भारतीय का अपमान है। सलाहकार
समिति का निर्णय संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा किया जाता है न कि संसद द्वारा। यह
केवल सलाह दे सकती है,इसकी सिफारिशें मानना बाध्य
नहीं होता।
