- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- क्यू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और बीजू जनता दल (बीजेडी) की तारीफ की...?
क्यू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और बीजू जनता दल (बीजेडी) की तारीफ की...?
Posted by : achhiduniya
18 November 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी की तारीफ
ऐसे समय में की है जब शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शरद पवार से महाराष्ट्र में
सरकार बनाने के लिए संपर्क किया है। बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद शिवसेना
ने यह कदम उठाया। इस संदर्भ में कांग्रेस
अध्यक्ष सोनिया गांधी से चर्चा के लिए शरद पवार दिल्ली में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी ने विपक्षी दलों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और बीजू जनता दल
(बीजेडी) की तारीफ की है।
पीएम मोदी ने कहा,मैं
एनसीपी और बीजेडी दोनों दलों की तारीफ करता हूं। दोनों दलों ने संसदीय मानदंडों का
कड़ाई से पालन किया है। उन्होंने अपनी बातों को बहुत प्रभावी ढंग से उठाया है। मेरे
सहित अन्य दलों को उनसे सीख लेनी चाहिए। उन्होंने राज्यसभा सदस्यों को सुझाव दिया
कि हमें रूकावट के बजाय संवाद का रास्ता चुनना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने
राज्यसभा के 250 वें सत्र के अवसर पर भारतीय राजनीति में राज्यसभा की भूमिका,आगे का मार्ग विषय पर हुई विशेष चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि इस सदन ने
कई ऐतिहासिक पल देखे हैं और कई बार इतिहास को मोड़ने का भी काम किया है। उन्होंने
कहा कि यह सदन चैक एंड बैलेंस (नियंत्रण एवं संतुलन) का काम करता है। किंतु बैलेंस
और ब्लॉक (रुकावट) में अंतर रखा जाना चाहिए।

