- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- पाकिस्तान द्वारा करतारपुर कॉरिडोर उद्घाटन समारोह के निमंत्रण पर नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया सरकार को यात्रा का ब्योरा...
पाकिस्तान द्वारा करतारपुर कॉरिडोर उद्घाटन समारोह के निमंत्रण पर नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया सरकार को यात्रा का ब्योरा...
Posted by : achhiduniya
06 November 2019
9 नवंबर को पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह
में भाग लेने के लिए इमरान खान द्वारा आमंत्रित किए जाने पर नवजोत सिंह सिद्धू ने
विदेश मंत्रालय को पत्र लिख, वहां जाने की इजाजत मांगी है।विदेश
मंत्री एस विजय शंकर को बुधवार को लिखे पत्र में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि उनका
यात्रा कार्यक्रम एकदम साफ है। उनकी पहली प्राथमिकता गलियारे के माध्यम से 9 नवंबर की सुबह करतारपुर पहुंचना है और उसी दिन वापस आना है।
विदेश
मंत्री एस जयशंकर को लिखे पत्र में उन्होंने लिखा कि मैं सबसे पहले शुकराना
(धन्यवाद) के लिए गुरुद्वारा दरबार साहिब (करतारपुर) में ध्यान करना चाहूंगा, एक विनम्र सिख के रूप में संगत (समुदाय) के साथ लंगर करना
चाहूंगा और करतारपुर कॉरिडोर के उद्धाटन समारोह के बाद शाद तक गलियारे से होकर
वापस आ जाऊंगा। सिद्धू ने आगे लिखा कि अगर ऐसा संभव नहीं है तो 8 नवंबर को एक दिन पहले वाघा बॉर्डर से गुरुद्वारा दरबार साहिब
जाने की मेरी योजना है। उन्होंने कहा कि वह रात भर गुरुद्वारे में रहेंगे और अगले
दिन समारोह में भाग लेंगे और गलियारे के माध्यम से अगले दिन वापस लौट जाएंगे।

