- Back to Home »
- Discussion , National News »
- राज्यपाल व राष्ट्रपति की भूमिका भी सवालों के घेरे में...फडणवीस व पवार के इस्तीफे के बाद कांग्रेस हुई आक्रमक...
राज्यपाल व राष्ट्रपति की भूमिका भी सवालों के घेरे में...फडणवीस व पवार के इस्तीफे के बाद कांग्रेस हुई आक्रमक...
Posted by : achhiduniya
26 November 2019
महाराष्ट्र मे पिछले कई दिनो से सत्ता को लेकर से चल रही रसाकशी के बीच सुप्रीम
कोर्ट ने जब महाराष्ट्र भाजपा व तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अगले दिन
शाम 5 बजे फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया। इसके कुछ ही घंटों बाद देवेंद्र फडणवीस
ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कांग्रेस हमलावर हो गई। संवाददाता
सम्मेलन और सोशल मीडिया के जरिए बीजेपी नेतृत्व पर सवालों की बौछार कर दी।
कांग्रेस
प्रवक्ता मनीश तिवारी ने कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ
(आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का लबादा छोड़ें और
शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें। मनीष
तिवारी ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र की घटनाओं से राष्ट्रपति की भूमिका भी सवालों
में आ गई है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला
करते हुए सवाल पूछे। उन्होंने बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व पर निशाना साधते हुए सवाल
पूछे।
सुरजेवाला ने लिखा,प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री श्री अमित शाह जवाब दें- महाराष्ट्र में
प्रजातंत्र का तमाशा क्यों बनाया? गवर्नर को कठपुतली की तरह
इस्तेमाल क्यों किया? राष्ट्रपति की गरिमा को ठेस क्यों
पहुँचाई? देश के मंत्रीमंडल को पंगु क्यों बनाया? दलबदल और खरीद फरोख्त का नंगा तांडव क्यों? एक
अल्पमत की सरकार बना इतने दिन तक बहुमत का ड्रामा क्यों? भ्रष्टाचार
के मुक़दमे वापस क्यों लिए? सविंधान की धज्जियाँ क्यों उड़ाई?


