- Back to Home »
- Tours / Travels »
- प्लेटफॉर्म पर बेवजह घंटों इंतजार करने से मिलेगी निजात जल्द ही रेलवे कराएगा रियल टाइम अपडेट्स उपलब्ध....
प्लेटफॉर्म पर बेवजह घंटों इंतजार करने से मिलेगी निजात जल्द ही रेलवे कराएगा रियल टाइम अपडेट्स उपलब्ध....
Posted by : achhiduniya
18 November 2019
ठंड का मौसम के शुरू होने के साथ ही कोहरे की वजह से ट्रेनों और विमानों का विलंब होना कोई नई बात नही यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए रेलवे SMS के माध्यम से यात्रियों को उनके ट्रेन की रियल टाइम जानकारी देगा। रेल यात्रियों को जल्द ही इस तरह के मेसेज मिलने शुरू हो जाएंगे, अगर उनकी ट्रेन को एक घंटे से अधिक का विलंब होता है। रेलवे की इस SMS सेवा से यात्रियों को काफी फायदा होगा। अगर ट्रेन को एक घंटे का विलंब होता है तो उस ट्रेन के तमाम यात्रियों को SMS अलर्ट भेजा जाएगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस बारे में ट्वीट किया है।
गोयल ने अपने ट्वीट में SMS सेवा
सुविधा को दिखाने के लिए एक विडियो भी शेयर किया है। Piyush Goyal ✔ @PiyushGoyal सर्दियों के मौसम में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिये
भारतीय रेल तैयार है। इसके लिये ट्रेन के लेट होने की स्थिति में यात्रियों के
मोबाइल पर सूचना, रात को विशेष पेट्रोलिंग, व सिग्नल की जानकारी पॉयलट तक पहुंचाने के लिये फॉग सेफ्टी
डिवाइस जैसी अनेकों व्यवस्थायें की गयी हैं। SMS फैसिलिटी
के जरिये आपको आपके मोबाइल नंबर पर ट्रेन के विलंब होने की जानकारी मिलेगी।
इस सुविधा के माध्यम से यात्रियों को ट्रेन की लोकेशन, उसके स्टेशन पर पहुंचने का अनुमानित समय SMS के जरिये भेजा जाएगा। रात 11 बजे से लेकर सुबह सात बजे तक
स्पेशल पट्रोलिंग टीमों को तैनात किया जाएगा। ट्रेनों में फॉग सेफ्टी डिवाइसेज लगाए जाएंगे, जिससे ट्रेन के ड्राइवर को सिग्नल पोस्ट पर ऑडियो-विजुअल क्यू
मिलेगा।


