- Back to Home »
- Judiciaries »
- पुनर्विचार याचिका दाखिल नही करेगा सुन्नी वक्फ बोर्ड..
Posted by : achhiduniya
26 November 2019
सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की अहम बैठक में बोर्ड
के 8 में से 7 मेंबर बैठक में मौजूद रहे। चेयरमैन जुफ़र फारूकी समेत अब्दुल रज्जाक, अदनान फारुख शाह, खुशनूद
मियां, जुनैद सिद्दीकी, मोहम्मद
जुनीद, मोहम्मद अबरार अहमद बैठक में मौजूद रहे। अयोध्या मामले में
सुन्नी वक्फ बोर्ड ने पूरे मामले में पुनर्विचार याचिका नहीं दाखिल करने का फैसला
लिया है। यह फैसला बोर्ड की बैठक में लिया गया। सुन्नी वक्फ बोर्ड के मेंबर अब्दुल
रज्जाक ने मंगलवार (26 नवंबर) को कहा कि
हम अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार याचिका नहीं दाखिल
करेंगे।
उन्होंने कहा कि सुन्नी वक्फ बोर्ड के मेंबर 6 मेंबर पुनर्विचार याचिका
दाखिल नहीं करने के पक्ष में हैं। हालांकि एक मेंबर रिव्यु पिटीशन दाखिल करने चाहते
थे। उन्होंने कहा कि मस्जिद के लिए जमीन को लेकर जब सरकार ऑफर करेगी तब चर्चा की
जाएगी। हालांकि बोर्ड के आठवें सदस्य इमरान माबूद खान ने बोर्ड की मीटिंग का किया
बहिष्कार।

