- Back to Home »
- Judiciaries »
- वॉटर क्वालिटी इंडिया एसोसिएशन [RO फिल्टर] से नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के प्रतिबंध हटाने पर सुप्रीम कोर्ट का इन्कार...
वॉटर क्वालिटी इंडिया एसोसिएशन [RO फिल्टर] से नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के प्रतिबंध हटाने पर सुप्रीम कोर्ट का इन्कार...
Posted by : achhiduniya
22 November 2019
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासपास ने ट्विट करते
हुए कहा कि अगर दिल्ली का पानी शुद्ध है तो अरविंद केजरीवाल ये घोषणा करें कि उनके
सभी कार्यालयों से RO हटा लिया जाएगा। इसके बाद सभी
सरकारी बैठकों में बोतल बंद पानी की जगह नल का पानी पिलाया जाएगा। वहीं वॉटर
क्वालिटी इंडिया एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दिल्ली में RO फिल्टर के उपयोग पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के प्रतिबंध हटाने की मांग की थी।
एसोसिएशन की ओर से बताया गया
है कि राष्ट्रीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की रिपोर्ट देखने से पता चलता है कि दिल्ली
का पानी पीने लायक नहीं है। ऐसे में RO का
इस्तेमाल न होने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है
कि वह इस मामले की सुनवाई करे और एनजीटी की ओर से लगाए गए प्रतिबंध को खत्म करे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर दखल देने से इनकार कर दिया।
दिल्ली में पानी को लेकर RO पर लगाए गए नेशनल ग्रीन
ट्रिब्यूनल (NGT)
के प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए
इसे सही माना है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में RO पर बैन जारी रखने का आदेश दिया है। इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने
RO कंपनियों से कहा है कि वह अपनी बात मंत्रालय के सामने रखें।
इसके लिए कोर्ट ने RO कंपनियों को 10 दिन का समय
दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उन्हें
एनजीटी के RO
पर लगाई गई रोक में कोई कमी नहीं लगती है।


