- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- यूट्यूब चैनल से 185 अरब रुपए कमाने वाला किसी सेलेब्रिटी से कम नही यह बच्चा....
Posted by : achhiduniya
19 December 2019
यानी
खिलौनों से खेलकर बताता है कि वो कैसे हैं। अब बात करते हैं इस बच्चे के चैनल 'रेयान्स वर्ल्ड' की, जिसके चलते वो उसके माता पिता तीन चार सालों में अरबपति बन गए
हैं। रेयान के माता पिता ने 2015 में इस यूट्यूब चैनल को लॉन्च किया था, तब रेयान महज तीन सालों का था। अब इस चैनल के 22.9 मिलियन
सस्क्राइबर बन चुके हैं। अपने इस चैनल में रेयान इन खिलौनों की अनबॉक्सिंग करता
है। यानी गिफ्ट के रूप में आए खिलौनों को खोलता है औऱ उन्हें असेंबल करता है।
फिर
उनके साथ खेलता है और अपनी बात रखता है। चैनल के कई वीडियो अरबों व्यूज ला चुके
हैं। रेयान के चैनल ने टैक्सास के कुछ लड़कों के बनाए चैनल डूड परफेक्ट को पीछे
छोड़ दिया है। डूड परफेक्ट ने पिछले साल 20 मिलियन डॉलर कमाए थे। तीसरे नंबर पर
आस्ट्रेलिया के पांच साल के बच्चे एनास्टासिया रेडजिन्साकाया का नाम है जिसने
पिछले साल 18 मिलियन कमाए थे।


