- Back to Home »
- Discussion »
- आखिर क्यू 400 शिवसैनिकों ने पार्टी छोड़ थामा बीजेपी का दामन...?
Posted by : achhiduniya
05 December 2019
शिवसेना पार्टी के करीब 400 शिवसैनिकों [कार्यकर्ताओं] ने पार्टी छोड़ दी है। सभी कार्यकर्ता मुंबई के धारावी के है। सभी ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। शिवसेना के कार्यकर्ता कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने पर पार्टी से नाराज थे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी ने भ्रष्ट और हिंदू विरोध दलों से हाथ मिलाकर गलत किया। भाजपा में शामिल हुए एक कार्यकर्ता रमेश नाडार ने कहा कि शिवसेना के 400 कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली है। शिवसेना हिंदू विरोध दलों के साथ आ गई है।
जो हिंदूत्व के साथ नहीं, हम भी
उनके साथ नहीं हैं। ऐसे में हमने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया। नाडार ने आगे कहा
कि कई और कार्यकर्का भी शिवसेना से नाराज हैं। उनका कहना है कि वे कई सालों से
एनसीपी और कांग्रेस के खिलाफ लड़ रहे थे। चुनाव के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर वोट
मांगे। अब वे उनसे नजर नहीं मिला पा रहे, जिनसे
उन्होंने ईमानदार सरकार बनाने के लिए वोट मांगे थे।

