- Back to Home »
- Politics »
- 'यू-टर्न' बोले तो उद्धव ठाकरे...महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शिवसेना पर चलाया व्यंगबांण..
'यू-टर्न' बोले तो उद्धव ठाकरे...महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शिवसेना पर चलाया व्यंगबांण..
Posted by : achhiduniya
26 December 2019
महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उद्धव ठाकरे ने किसानों से वादा किया था वह किसानों का पूरा कर्ज माफ कर देंगे,लेकिन अब वह पलट गए। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री ने किसानों का दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने की बात कही है। हम जानते हैं कि इसमें एक सीमा होती है और अब उन्हें ऐलान करने और उसे लागू करने का फर्क पता चल रहा होगा। यू-टर्न अब उद्धव ठाकरे जी-टर्न के नाम से जाना जाएगा। महाराष्ट्र को नया मुख्यमंत्री मिल चुका है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एनसीपी और कांग्रेस की मदद से सूबे की कमान संभाली है। वह ठाकरे परिवार के पहले सदस्य हैं,जो इस कुर्सी पर काबिज हुआ है। सरकार गठन के बाद से ही उद्धव बीजेपी के निशाने पर हैं।
जमीनी मुद्दों को लेकर मुख्य विपक्षी दल यानी कि बीजेपी
सरकार पर हमलावर है। अब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने किसानों के मुद्दे पर सीएम उद्धव ठाकरे पर तंज कसा है। उन्होंने
कहा कि 'यू-टर्न' को उद्धव ठाकरे के नाम से जाना
जाएगा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 1 अप्रैल, 2015 से लेकर 31 मार्च, 2019 तक
किसानों द्वारा लिए गए दो लाख रुपए तक को कर्ज को माफ करने का ऐलान किया है। उन्होंने
किसानों को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही उनका पूरा कर्ज माफ कर दिया जाएगा। उन्होंने
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हमने किसानों को फौरी राहत के
तौर पर दो लाख रुपए (प्रति किसान) तक की कर्ज माफी की है, लेकिन हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि उनका समूचा (फसल का) कर्ज
माफ हो।

