- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- आर्मी चीफ बिपिन रावत अपना काम ठीक से करे हमें राजनीति ना सिखाने....पी चिदंबरम
Posted by : achhiduniya
28 December 2019
बीते दिनो आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने एक
कार्यक्रम में कहा था कि अगर नेता लोगों को हिंसा और आगजनी करने के लिए उकसाता है
तो उसे नेतृत्व नहीं कहा जा सकता है। सीएए के खिलाफ हुए प्रदर्शनों की ओर इशारा करते
हुए जनरल रावत ने कहा था, नेता कभी गलत दिशा में नहीं ले
जाता है। यहां तक कि आपको भीड़ में भी नेता मिल जाते हैं,लेकिन नेता वह है, जो
लोगों को सही दिशा में ले जाए। नेता वह नहीं जो गलत दिशा में ले जाए। जैसा कि हम
बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय और कॉलेज छात्रों को देख रहे हैं, जिस तरह वे शहरों और कस्बों में आगजनी और हिंसा करने में भीड़
की अगुवाई कर रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं है।
केरल के तिरुवनंतपुरम पहुंचे कांग्रेस
के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने जनरल बिपिन रावत को नसीहत देते हुए कहा, डीजीपी और आर्मी जनरल से सरकार का समर्थन करने को कहा जा रहा
है। यह शर्मनाक है। मैं जनरल रावत बिपिन रावत से अपील करता हूं कि आर्मी की अगुवाई
करें और अपना काम करें। नेताओं को जो करना है, वे
करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने आगे कहा, यह आर्मी का काम नहीं है कि वह नेताओं को बताए कि क्या करना है।
ठीक इसी तरह यह हमारा काम भी नहीं है कि हम आर्मी को बताएं कि युद्ध कैसे लड़ना
है। अगर आप लड़ाई लड़ रहे हों तो हम नहीं बताते हैं कि आपको कैसे लड़ना है। आप
अपने हिसाब से लड़ते हैं और इस देश में राजनीति हम करेंगे।

