- Back to Home »
- National News »
- पीएम नरेंद्र मोदी ने शुरू किया नागरिकता संशोधन कानून पर ट्विटर कैंपेन....
Posted by : achhiduniya
30 December 2019
देश में एक तरफ कई राज्य CAA का विरोध कर रहे है वंही एक तरफ लोग CAA का समर्थन करने में लगे है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के समर्थन में सोमवार को ट्विटर पर एक कैंपेन की शुरुआत की है। पीएम मोदी ने कैंपेन की शुरुआत #IndiaSupportsCAA हैशटैग से की।
पीएम ने
ट्वीट कर लिखा,भारत CAA का समर्थन करता है, क्योंकि CAA सताए गए शरणार्थियों को नागरिकता देने के बारे में है। यह किसी
की नागरिकता लेने के बारे में नहीं है। नमो ऐप पर CAA से जुड़े कई दस्तावेज, वीडियो और
कंटेंट हैं। आप इसके समर्थन में अभियान चलाएं।एक अन्य ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी ने सदगुरु का एक वीडियो
शेयर किया और लिखा कि आप सदगुरु से CAA से
जुड़े विभिन्न पहलुओं को बारे में विस्तार से सुनें।
उन्होंने आगे कहा कि सदगुरु
इसमें ऐतिहासिक संदर्भों, भाईचारे की हमारी संस्कृति पर
शानदार ढंग से प्रकाश डालता है। उन्होंने निहित स्वार्थी समूहों द्वारा गलत सूचना
फैलाए जाने के बारे में भी बताया है।


