- Back to Home »
- Politics »
- भाजपा के अहंकार को चूर-चूर कर दिया,झारखंड से भाजपा को झटक दिया जनता ने.... राकांपा-शिवसेना ने साधा निशाना
भाजपा के अहंकार को चूर-चूर कर दिया,झारखंड से भाजपा को झटक दिया जनता ने.... राकांपा-शिवसेना ने साधा निशाना
Posted by : achhiduniya
23 December 2019
महाराष्ट्र विधान सभा चुनावो परिमाणों के बाद राजग का साथ छोड़ने वाली शिवसेना ने भी भाजपा पर निशाना साधते
हुए कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के रुझानों ने स्पष्ट कर दिया है कि लोगों को
अमित शाह नीत पार्टी की राष्ट्रीय नागरिक पंजी जैसे भावनात्मक मुद्दों पर आधारित
राजनीति रास नहीं आ रही है। राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने ट्वीट किया है,झारखंड के लोगों ने मोदी जी, अमित
शाह और भाजपा के अहंकार को चूर-चूर कर दिया है। लोकतंत्र जीत गया है। शिवसेना की
प्रवक्ता मनीषा कयानडे ने कहा कि महाराष्ट्र में सत्ता पाने में असफल रहने के बाद
भाजपा जब झारखंड में भी चुनाव हारती नजर आ रही है।
इससे सवाल उठता है कि क्या
लोगों को अब अमित शाह नीत पार्टी पर भरोसा है या नहीं। उन्होंने कहा,भाजपा ने पहले जनता से कहा कि वे विकास की राजनीति करेंगे, लेकिन अब वे असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए लोगों को
भावनात्मक मुद्दों पर उलझा रहे हैं। ऐसा लगता है कि उन्हें एनआरसी जैसे मुद्दे
उठाने का नुकसान हुआ है। राज्यसभा में शिवसेना के सदस्य संजय राउत ने भी भाजपा पर
निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड के आदिवासियों और गरीबों ने अमित शाह नीत पार्टी
को खारिज कर दिया है।
संवाददाताओं से बातचीत के दौरान राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री
मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड चुनाव जीतने के लिए एड़ीचोटी का
जोर लगाया। राउत ने कहा,भाषण दिए गए कि संशोधित
नागरिकता कानून से झारखंड को मदद मिलेगी। फिर भी झारखंड के गरीबों और आदिवासियों
ने भाजपा को नकार दिया। आंकड़े दिखा रहे हैं कि वहां कांग्रेस-झामुमो सरकार
बनाएंगे। उन्होंने कहा,मुझे लगता है कि भाजपा को
आत्ममंथन करने की जरुरत है कि महाराष्ट्र के बाद वह झारखंड चुनाव भी क्यों हार गए।


