- Back to Home »
- Discussion »
- कांग्रेस ने ही धर्म के आधार पर विभाजन किया नही तो इस बिल की जरूरत नही पड़ती...लोकसभा में विपक्ष पर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
कांग्रेस ने ही धर्म के आधार पर विभाजन किया नही तो इस बिल की जरूरत नही पड़ती...लोकसभा में विपक्ष पर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Posted by : achhiduniya
09 December 2019
इस पर अमित शाह ने कहा कि अभी इस
बिल के प्रावधान पर चर्चा नहीं हो रही है। इसके अमित शाह ने कहा कि बिल पर उठाए जा
रहे हर सवाल का हम जवाब देंगे तब आप सदन से आप वॉक आउट नहीं करना। अमित शाह ने कहा, मैं इस बिल पर उठाए जा रहे हर सवाल का जवाब दूंगा। तब से सदन से
वॉक आउट मत करना....वॉक आउट मत करना। इसके
बाद अमित शाह ने बिल की जरूरत पर चर्चा करते हुए कहा कि इस बिल से पाकिस्तान और
बांग्लादेश से आए मुस्लिम को लाभ नहीं मिलेगा क्योंकि वहां पर उनके साथ धार्मिकता
के आधार पर अत्याचार नहीं होता है।
संदन में भारी हंगामे के बीच गृहमंत्री अमित
शाह ने कहा कि अगर धर्म के आधार पर कांग्रेस देश का विभाजन नहीं करती तो इस इस बिल
की जरूरत नहीं पड़ती। उनके इस बयान पर एक
बार फिर विपक्षी की ओर से भारी विरोध हुआ। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि क्या
अब देश में धर्म के आधार पर नागरिकता तय की जाएगी। आरएसपी के सांसद एनके
प्रेमचंद्रन ने कहा कि यह बिल संविधान के मूल आधार के खिलाफ है। धर्म के आधार पर
नागरिकता धर्मनिरपेक्ष ढांचे के खिलाफ है।


