- Back to Home »
- Discussion »
- CAA के खिलाफ देश के कई राज्यो में हिंसक प्रदर्शन जारी...
Posted by : achhiduniya
19 December 2019
Citizenship
Amendment Bill [नागरिकता संशोधन बिल] लोकसभा में 9 दिसंबर, 2019 को पास होने के बाद 11 दिसंबर, 2019 को राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने पेश किया। जहां एक लंबी बहस के बाद यह बिल पास हो गया। इस बिल के पास होने के बाद यह नागरिकता संशोधन
कानून बन गया। इस कानून के विरोध में असम, बंगाल
समेत देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए। 15 दिसंबर को इस कानून के
विरोध में प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई। इस प्रदर्शन में कई छात्रों समेत पुलिस के
कुछ जवान भी घायल हो गए। दिल्ली में इस नए कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को देखते
हुए दर्जनों मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं।
गुरुवार को कई बड़े शहरों में इस
कानून के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है। इससे पहले बुधवार शाम को प्रशासन ने तीन
शहरों दिल्ली,
लखनऊ और बेंगलुरू में प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी
थी। वहीं मुंबई, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद, नागपुर, भुवनेश्वर, कोलकाता और भोपाल में प्रदर्शनों
पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। पटना में भी विरोध हो रहा है। इस दौरान राजेंद्र नगर
और दरभंगा में कम्युनिस्ट संगठनों ने रेल रोक दी है। Citizenship Amendment
Act [नागिरकता संशोधन कानून] के खिलाफ देशभर में
प्रदर्शन जारी है।
दिल्ली के लाल किला में विरोध प्रदर्शन कर रहे स्वराज इंडिया के
संस्थापक योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। योगेंद्र यादव ने अपनी
एक तस्वीर के साथ ट्विटर पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, मुझे लाल किला से हिरासत में ले लिया गया। हजारों प्रदर्शनकारी
पहले से ही हिरासत में है। अभी हजारों और भी बाकी है। हमें बताया जा रहा है कि हमें
बवाना लेकर जाया जा रहा है। साझी विरासत, साझी
शहादत, साझी नागरिकता।


