- Back to Home »
- Discussion »
- भाजपा सरकार की तानाशाही, I.C.U में पहुंचा दी गई अर्थव्यवस्था...भारत बचाओ रैली द्वारा कांग्रेस का भाजपा पर हल्लाबोल शुरू....
भाजपा सरकार की तानाशाही, I.C.U में पहुंचा दी गई अर्थव्यवस्था...भारत बचाओ रैली द्वारा कांग्रेस का भाजपा पर हल्लाबोल शुरू....
Posted by : achhiduniya
14 December 2019
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी,राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में
दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ' रैली का आयोजन किया। रैली में मंच से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने
मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज देश की जीडीपी पाताल में चली गई है। देश
की अर्थव्यवस्था को नष्ट किया जा रहा है। रैली का उद्देश्य भाजपा सरकार की विभाजनकारी
नीतियों को उजागर करना है।
पार्टी के
शीर्ष नेता रैली को संबोधित कर मोदी सरकार की विफलताओं और देश के नागरिकों को
बांटने के कथित प्रयासों को उजागर कर रहे हैं। रैली से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट
किया,आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस
पार्टी की ओर से आयोजित भाजपा सरकार की तानाशाही, I.C.U में
पहुंचा दी गई अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र की हत्या के विरोध मे जनसभा को संबोधित
करूंगा।

