- Back to Home »
- Politics »
- 70 सीटों वाले दिल्ली विधान सभा के लिए कांग्रेस ने की 54 उम्मीदवारों की घोषणा...
Posted by : achhiduniya
18 January 2020
दिल्ली में 70 सदस्यीय आठ फरवरी को मतदान होगा और
11 फरवरी को नतीजे घोषित किये जायेंगे। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के
बाद अब कांग्रेस ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर
दिया है। कांगेस ने फिलहाल विधानसभा की 70 सीटों में से 54 के लिए उम्मीदवारों के
नामों की घोषणा की है. पार्टी की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक पूर्व मंत्री
अशोक कुमार वालिया को कृष्णा नगर और हारून यूसुफ को बल्लीमारान से उम्मीदवार बनाया
गया है। आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले आदर्श शास्त्री को
द्वारका से टिकट दिया गया है जहां से वह निवर्तमान विधायक हैं। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की
पुत्री शिवानी चोपड़ा को कालकाजी और चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आजाद की
पत्नी को संगम विहार से टिकट मिला है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ
कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को टिकट दिया है। पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
के खिलाफ अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।
