Posted by : achhiduniya 02 January 2020


पनीर मंचूरियन जो एक बहुत ही पॉपुलर चायनीज डिश है। पनीर मंचूरियन का फ्राइड राइस के साथ परफेक्ट कॉम्बो माना जाता है, जिसे हर कोई पसंद करता है। मंचूरियन की ग्रेवी के लिए आपको जरूरत है:- 5 चम्मच टोमेटो सॉस,1 चम्मच सफेद सिरका,3 चम्मच सोया सॉस,1/2 बारीक कटी हुई हरी प्याज,10 बारीक कटा हुआ लहसुन, 2 बारीक कटा हुआ प्याज, 2 चम्मच कॉर्न फ्लार,1/2 चम्मच अजिनोमोटो पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल। अब जाने मंचूरियन के लिए ग्रेवी बनाने की विधी:- मंचूरियन की ग्रेवी बनाने के लिए एक कढ़ाही में तेल गर्म कर लें। जब तेल अच्छी तरह से गरम हो जाए इसके बाद गरम तेल में कटा हुआ लहसुन डालकर थोड़ी देर के लिये भूनें और अब इसमें कटी हुई प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भून लें। इसके बाद भुनी हुई प्याज में कटी हुई हरी प्याज डालकर 1 मिनट के तक भून लें। इसमें सोया सॉस,टोमेटो सॉस को डालकर अच्छी तरह से मिक्स करते हुये 1 मिनट तक पकाएं। 
इसके बाद ग्रेवी में कॉर्न फ्लोर का घोल डालकर अच्छी तरह से मसाले में मिक्स कर लें और अब इसमें नमक, अजिनोमोटो पाउडर डालकर मिक्स करके गैस बंद कर दें। पनीर मंचूरियन के लिए ग्रेवी बनकर तैयार हो गयी है। पनीर मंचूरियन जानते हैं इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री:- 250 gm चौकोर टुकड़ो में कटे हुए पनीर,1/4 कप कॉर्न फ्लार, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2 चम्मच दही, नमक स्वादानुसार,पनीर फ्राई करनें के लिए तेल। पनीर मंचूरियन बनाने की विधी:- सबसे पहले हम कटे हुए पनीर के टुकड़ो को एक प्लेट में निकाल लेंगे और करीब 10 मिनट के लिये मेरिनेट करेंगें। मेरिनेट करने के लिये आपको सबसे पहले पनीर के टुकड़ो के ऊपर लाल मिर्च पाउडर, नमक और दही डाल दें।  

अब इसे थोडी देर के लिए छोड़ दें।10 मिनट के बाद पनीर के टुकड़ो को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब एक एक करके पनीर के टुकड़ो को सूखे कॉर्न फ्लार में लपेट लें, जब तेल अच्छी तरह से गरम हो जाए तो 2-3 पनीर के टुकड़ो को गरम तेल में डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर निकाल लें, इसी तरह से सभी पनीर के टुकड़ो को तलकर तैयार कर लें। अब मंचूरियन ग्रेवी में पहले से फ्राई किये हुये पनीर के टुकड़ो को डालकर धीमी आँच पर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। ताकि मंचूरियन ग्रेवी की कोटिंग पनीर के टुकड़ो पर अच्छी तरह से हो जाए। स्वादिष्ट पनीर मंचूरियन बनकर तैयार है, गरमा गर्म पनीर मंचूरियन को सर्विंग बाउल में निकाल कर कटी हुई हरी प्याज के पत्ती और कद्दूकस किये हुए पनीर से गार्निश करके नूडल्स या फिर अपने पसंदीदा फ्राइड राइस के साथ सर्व करें।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -