- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- अवॉर्ड फंक्शन टीवी शो जैसे फेक होते है.. रोहित शेट्टी
Posted by : achhiduniya
02 January 2020
नेहा धूपिया के अवॉर्ड शो में पहुंचे बॉलिवुड के जाने-माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने कहा, मैं किसी भी अवॉर्ड शो में तभी जाता हूं जबकि वे मुझे होस्ट करने के लिए पैसा देते हैं या मेरी फिल्म को अवॉर्ड देते हैं। वरना मैं इनमें नहीं जाता हूं क्योंकि ये फेक होते हैं और ये केवल टीवी शो जैसे हैं। रोहित शेट्टी ने बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनकी हिट फिल्मों में गोलमाल सीरीज, सिंघम सीरीज और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी फिल्में शामिल हैं।
बॉलिवुड के लगभग हर इवेंट में दिखने वाले रोहित ने हाल में एक चैट शो में कहा कि
बॉलिवुड में होने वाले अवॉर्ड फंक्शन फेक होते हैं। वैसे अवॉर्ड शो पर विवाद होना
कोई नई बात नहीं है। हाल में शाहिद कपूर ने एक अवॉर्ड शो में अंतिम समय पर परफॉर्म
करने से माना कर दिया था क्योंकि उन्हें पता चला कि बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड कबीर
सिंह
के लिए उन्हें नहीं बल्कि गली बॉय के लिए रणवीर सिंह को दिया जाना है। इसके बाद शाहिद कपूर अवॉर्ड
शो छोड़कर चले गए थे।

