Posted by : achhiduniya 30 January 2020


दिल्ली के शाहीन बाग में एक महीने से अधिक समय से महिलाएं सीएए और एनआरसी के विरोध में धरने पर बैठी हुई हैं और बीजेपी नेताओं ने अब शाहीन बाग को ही निशाना बनाने की नीयत से बयान देने शुरू कर दिए हैं। 2013 और 2015 में बीजेपी का वोट प्रतिशत लगभग बरकरार था लेकिन उसे दिल्ली जीतने के लिए और वोटों की आवश्यकता है। ऐसे में बीजेपी को उम्मीद है कि उसे अपने पक्ष में अधिक वोट करने के लिए शाहीन बाग में चल रहे विरोध को निशाना बनाना मददगार साबित हो सकता है। जानकारों का कहना है कि बीजेपी फ्लोटिंग वोटर को अपने पक्ष में करने की उम्मीद जता रही है, जो कि शायद शाहीन बाग के विरोध प्रदर्शनों को दिल्ली में सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा मानने को तैयार हो जाएं। पिछले कुछ दिनों से केंद्रीय मंत्रियों समेत बीजेपी के कई नेता शाहीन बाग और प्रदर्शनकारियों की धारणा एक राष्ट्र विरोधी समूह के रूप में कायम करने की कोशिश में लगे दिख रहे हैं जिससे उसके खिलाफ वोटरों को एकजुट कर अपनी तरफ लाया जा सके। 
बीजेपी का कहना है कि दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के बहाने नरेन्द्र मोदी के खिलाफ विरोध हो रहा है। आम आदमी पार्टी कहती है कि दिल्ली का चुनाव खत्म होते ही बीजेपी शाहीन बाग का रास्ता खुलवा देगी, हालांकि आप का कोई भी बड़ा नेता शाहीन बाग नहीं पहुंचा है। शाहीन बाग में जारी विरोध प्रदर्शन को लेकर बीजेपी आक्रामक रुख अपनाती जा रही है। नागरिकता कानून को लेकर यहां प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ बीजेपी के केंद्रीय मंत्री, सांसद और प्रवक्ता सब विवादित बयान दे रहे हैं। चुनावी समीकरण को अपने पक्ष में करने के लिए इस बार सत्ताधारी दल मुफ्त बिजली-पानी, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और बुजुर्गों के लिए तीर्थयात्रा योजना लागू कर वोटरों को लुभाने की कोशिश में है। 
तो वहीं बीजेपी लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीट जीतकर गदगद है, लेकिन महाराष्ट्र, झारखंड से सत्ता गंवा बैठने के बाद उसके सामने अधिक बड़ी चुनौती है। शायद यही वजह है कि बीजेपी ने अब दिल्ली के चुनाव में बेहद आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कासिम रसूल इलियास कहते हैं कि बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है, वह चाहती है कि शाहीन बाग का भी ध्रुवीकरण किया जाए। शाहीन बाग की चर्चा अब अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी हो रही है इसलिए यह इसको बदनाम करने की साजिश है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

बसंत पंचमी पर एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई।@ वैष्णो देवी यात्रा स्थगित, कटरा में भारी बारिश और भवन में बर्फबारी, जम्मू में मौसम बेहद खराब।@ राहुल गांधी से खफा शशि थरूर, कांग्रेस की बैठक से कर सकते हैं किनारा- सूत्र।@ जनगणना 2027: 1 अप्रैल से पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, सरकार ने जारी की पूरी लिस्ट।@ नोएडा के शिव नादर स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस।@ गैंगस्टर रवि पुजारी गिरफ्तार, रेमो डिसूज़ा से रंगदारी और धमकी मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई।@ हिंसा की विचारधारा को छोड़ विकास की मुख्यधारा से जुड़ें-अमित शाह ने नक्सलियों से की अपील।@ युवराज मेहता के डूबने पर NGT ने नोएडा की डीएम से मांगा जवाब, सिंचाई विभाग की लापरवाही भी सामने आई।@ छत्तीसगढ़ के स्टील प्लांट में हादसा, बिहार के 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम।@ अदाणी टोटल गैस 3 महीने में 34,000 घरों को दिए PNG कनेक्शकन, अदाणी एनर्जी ने हासिल की ये उपलब्धि।@ तिरुपरंकुंद्रम दीपथून विवाद केस में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और ASI से मांगा जवाब।@ सीमाएं होंगी और सुरक्षित, भारत-EU डिफेंस डील से बढ़ेगा भरोसा।@ चुनाव आयोग ने लॉन्च किया ECINet App, ऐप से मिलेगी सटीक जानकारी।@ US-हिरासत में 5 साल का बच्चा, ट्रंप के अधिकारियों पर भड़कीं कमला हैरिस।@ संजय कपूर प्रॉपर्टी मामला, प्रिया कपूर ने शुरू की कानूनी लड़ाई।@ गोरखपुर से रिवॉल्वर रानी गिरफ्तार, 150 से ज्यादा लोगों से की ठगी।@ धार भोजशाला में आज नमाज और पूजा एक साथ, पुलिस के 8000 जवान तैनात।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

" लाड़की बहन नहीं सुरक्षित CM देवेंद्र फडनवीस मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गृहराज्य में"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -