- Back to Home »
- Discussion »
- अरविंद केजरीवाल ने सत्ता में आने के लिए निर्भया केस का इस्तेमाल किया....फांसी में देरी के कारण पर भड़के निर्भया के परिजन
अरविंद केजरीवाल ने सत्ता में आने के लिए निर्भया केस का इस्तेमाल किया....फांसी में देरी के कारण पर भड़के निर्भया के परिजन
Posted by : achhiduniya
17 January 2020
उन्होंने 2012 में दिल्ली में
हुए जघन्य गैंगरेप और हत्या के मामले को लेकर कहा कि हमने अपने काम घंटों के अंदर
पूरा किया। उन्होंने कहा, दिल्ली सरकार के तहत जो भी काम
होना था, वह हमने घंटों के अंदर पूरा कर दिया था। उन्होंने कहा कि हमने
इस केस से जुड़े किसी भी काम में देरी नहीं की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की
इस पूरे केस में मुश्किल से ही कोई भूमिका थी।
यही नहीं अपनी सरकार पर लग रहे
आरोपों पर निर्भया के परिजनों को लेकर उन्होंने कहा,समझ का
कुछ अभाव हो सकता है या फिर ऐसा भी हो सकता है कि उन्हें भ्रमित किया जा रहा हो।
दिल्ली सरकार की इस मामले में सीमित भूमिका ही थी। हम खुद चाहते हैं कि दोषियों को
जल्द फांसी हो। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस मामले को लेकर
दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उसके चलते इसमें देरी हुई।


