- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होने वाली लव आजकल के ट्रेलर ने मचाई धूम...
Posted by : achhiduniya
22 January 2020
फिल्म में कार्तिक का नाम वीर और सारा का जोई है।
इसके अलावा फिल्म में नई एक्ट्रेस आरुषि शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं, जिनके साथ कार्तिक की 1990 की लव स्टोरी दिखाई गई है। सारा अली
खान और कार्तिक आर्यन की लव आजकल इसी साल वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी के मौके पर
रिलीज होगी। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की लव आजकल का ट्रेलर
रिलीज हुआ। इस ट्रेलर ने सारा-कार्तिक को साथ देखने का उत्साह और बढ़ा दिया है।
सोशल मीडिया पर 'लव आजकल' के
ट्रेलर से ली गई कुछ तस्वीरें इस वक्त जमकर वायरल हो रही हैं।
इन तस्वीरों में
सारा और कार्तिक लिपलॉक करते नजर आ रहे हैं। सारा इससे पहले कभी भी ऐसे अवतार में
नजर नहीं आईं,
लेकिन लगता है सारा के फैंस को उनका यह अवतार
काफी पसंद आ रहा है, इसलिए तो उनकी फिल्म लव
आजकल के ट्रेलर से ली गई तस्वीरें सोशल
मीडिया पर छा चुकी हैं। फिल्म में दो लव स्टोरी दिखाई गई हैं। एक 1990 की है, जब कार्तिक स्कूल में होते हैं और दूसरी 2020 की। कार्तिक को
सारा अली खान से प्यार हो जाता है,जिसके
लिए करियर बहुत अहम है,लेकिन कार्तिक उनके दिल में
जगह बना ही लेते हैं। स्कूल के दिनों की लव स्टोरी में कार्तिक का लुक बहुत क्यूट
है तो वहीं सारा अली खान।
वहीं सारा अली खान की बात करें तो वह ट्रेलर में काफी
बोल्ड दिख रही हैं। इस लव स्टोरी में ट्विस्ट तब आता है जब सारा कहती दिख रही हैं
कि वह करियर और कार्तिक में तालमेल नहीं बिठा पा रहीं और दोनों का रिश्ता टूटने की
कगार पर आ जाता है।


