Posted by : achhiduniya 18 January 2020


बहुजन समाज पार्टी के पूर्व नेता सीएल वर्मा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इस दौरान मुलायम सिंह यादव ने पार्टी कार्यकताओं को संबोधित करते हुए बहुत भावुक भाषण दिया। मुलायम सिंह यादव ने कहा,मुझे खुशी है कि आज नौजवान आए हैं। यही पार्टी के भविष्य हैं। आप सभी लोग समाजवादी विचारधारा को पढ़िए और जनता के बीच रहकर काम करिए। क्योकि भविष्य में पार्टी युवाओं के हाथों में होगी। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और उनके पुत्र तथा पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 
इस कार्यक्रम में हिन्दू युवा वाहिनी (भारत) के सुनील सिंह ने कार्यकताओं के साथ संगठन का समाजवादी पार्टी के साथ विलय कर दिया। उन्होंने आगे कहा,अभी के नेता 10 से 15 साल तक ही रहेंगे। हम कितने दिन पार्टी में रहेंगे। हम सभी को एक दिन जाना है। आगे पार्टी युवाओं की है। दुनिया के अंदर परिवर्तन की लहर है और समाजवादी पार्टी परिवर्तन की राजनीति करती है। मैंने प्रधानमंत्री से कहा है कि किसानों को उनकी लागत का मूल्य दो किसान,जवान,व्यापारी ये तीन ही देश को मजबूत बनाते हैं। मुलायम सिंह ने कहा,मैंने यही भाषण लोकसभा में भी दिया है। इस पर मुझे भाजपा के लोगों ने बधाई दी। 
व्यापारी को भी लाभ होना जरूरी है।  तभी पैदावार करने किसानों को उचित को मूल्य मिलेगा। इस दौरान अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा सरकार पर निशाना साधा।  कभी योगी आदित्यनाथ के करीबी रहे सुनील सिंह को पार्टी में शामिल करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, सुनील सिंह ने जो बोला है वो हमारे पड़ोसी (सीएम योगी) ने सुन लिया होगा। उन्होंने कहा, 'ये सभी जान गए है कि उत्तर प्रदेश में गांजा बहुत है पर सुनील सिंह के आने के बाद अब चिलम नही जलेगीसुनील सिंह के ऊपर भी न जाने कितने मुकदमे इस सरकार ने लगा दिए हैं। कमाल के मुख्यमंत्री हैं योगी जी, लोगों पर झूठे मुकदमे लादे जा रहे हैं,लेकिन अब समय नहीं है इस सरकार के पास। उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भाजपा ने प्रदेश को विनाश के रास्ते पर ले जाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जिस देश में 70% नौजवान हैं, वहां भाजपा सिर्फ हिन्दू-मुस्लिम कर रही है। 
किसान की समस्या का समाधान नहीं हो रहा, नौजवान को रोजगार नहीं मिल रहा। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि अब हिंदू युवा वाहिनी सपा में आ गई है।  अब दुसरों को नागरिकता देने वालों की नागरिकता खुद खतरे में होगी। उन्होंने कहा,हमारे बुक्कल नवाब को ले लिया और क्या हाल कर दिया है उनका बुक्कल नवाब से कहा जाओ हनुमान जी के पूजा करो। हमारे पास समय ज्यादा है, भाजपा अभी तक एक चिड़ियाघर गोरखपुर में नही बना पाईसमाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने वाले सुनील सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नौजवानों को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी और योगी की हत्यारी सरकार है, जिसने किसानों, नौजवानों और कर्मचारियों के सपनों का कत्ल किया है। सुनील सिंह ने कहा कि इस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेकने के लिए जो कुछ भी करना पड़ेगा किया जाएगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -