- Back to Home »
- Property / Investment »
- 2020-21 आम बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दी इन्कम टैक्स स्लैब में बड़ी सौगात....
Posted by : achhiduniya
01 February 2020
संसद में 2020-21 के लिए
आम बजट पेश करते हुए अपने
बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने समाज के सभी वर्गों को लेकर बड़े
ऐलान किए,लेकिन जिस ऐलान का सबसे ज्यादा इंतजार था वह बजट भाषण के करीब 2 घंटे बाद किया गया। वित्त मंत्री ने कहा कि विकास के लिए टैक्स
संरचना में कई बदलाव किए गए है। कॉर्पोरेट टैक्स को 15 प्रतिशत लाया गया है। वहीं इनकम टैक्स स्लैब में सरकार ने बड़े बदलाव किए हैं। पहले 2.5 लाख से 5 लाख तक की आय वालों को 5 प्रतिशत टैक्स देना होता था। इसे सरकार ने अब हटा दिया है। अब 0 से 5 लाख तक की आय वालों को कोई
टैक्स नहीं देना होगा।
वहीं 5 लाख से 7.5 तक की आय वालों को अभी तक 20
प्रतिशत टैक्स देना होता था। अब वह 10
प्रतिशत किया गया है। इसके अलावा 7.5 लाख से
10 लाख तक की आय वालों को 15
प्रतिशत टैक्स देना होगा। जो कि पहले 20
प्रतिशत था. वहीं 10 लाख से 12.5 आय
वालों पर 30 प्रतिशत से टैक्स लगता था जो कि अब 20 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके अलावा 12.5 लाख से 15 लाख तक की आय वालों पर 25
प्रतिशत टैक्स लगेगा पहले यह 30
प्रतिशत था। 15 लाख से ज्यादा सालाना आय वालों को 30 प्रतिशत टैक्स देना ही होगा यानि उन्हें इस नए टैक्स स्लैब में
कोई छूट नहीं दी गई है। हालांकि इनकम टैक्स का नया स्लैब वैकल्पिक होगा। नए टैक्स
का लाभ लेने के लिए पुराने टैक्स में छूट को छोड़ना होगा यानी इसका फायदा तभी
मिलेगा जब आप अपनी मिलने वाली छूट को छोड़ देंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि 15 लाख तक कमाने वाले अभी छूट का लाभ नहीं उठा रहे हैं, उन्हें अब सालाना 78 हजार
की बचत होगी।


