- Back to Home »
- Discussion »
- पुराने ढर्रे पर सरकार चलती तो धारा 370-तीन तलाक जैसे कड़े फैसले नही ले सकती थी....पीएम नरेंद्र मोदी
Posted by : achhiduniya
06 February 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम नई लकीर
बनाकर लीग से हटकर चलना चाहते हैं। 70 साल बाद भी देश लंबे इंतजार के लिए अब तैयार
नहीं है। स्पीड औऱ स्केल भी बढ़े, यह हमारी कोशिश है। गंभीरता भी
हो और सोल्यूशन भी होना चाहिए। हमने जिस तेज गति से काम किया है वो देश की जनता ने
5 साल में देखा। संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव
पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में बातें बताईं, जिनको उनकी सरकार ने सफलतापूर्वक पूरा किया।
साथ ही पीएम
नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्हें सिलसिलेवार
वो सभी बातें बताई। पीएम मोदी ने कहा कि अगर हम उसी तरीके से चलते। उसी रास्ते पर
चलते तो 70 साल बाद भी इस देश से आर्टिकल 370 नहीं हटता। पीएम ने कहा कि आपके
तरीके से चलते तो मुस्लिम बहनों को तीन तलाक की तलवार आज भी डराती रहती।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि अगर पुराने तरीके से चलते तो नाबालिग से
रेप की सजा में फांसी का कानून नहीं बनता। राम जन्मभूमि आज भी विवादों में रहती।
करतारपुर साहिब कॉरिडोर कभी नहीं बन पाता। भारत-बांग्लादेश सीमा विवाद कभी नहीं
सुलझता।


