- Back to Home »
- Politics »
- 40 मिनट से बोल रहा हूं,लेकिन वहां करंट अभी पहुंचा,बहुत सी ट्यूबलाइट्स ऐसी ही होती हैं....पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज़
40 मिनट से बोल रहा हूं,लेकिन वहां करंट अभी पहुंचा,बहुत सी ट्यूबलाइट्स ऐसी ही होती हैं....पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज़
Posted by : achhiduniya
06 February 2020
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले जो कुछ भी हुआ,राजनीति के तराजू से तौलकर और आधे-अधूरे मन से किया गया जबकि उनकी सरकार ने चुनौतियों को चुनौती देते हुए समस्याओं का समाधान निकालने के लिये दीर्घकालिक नीति के तहत काम किया जिससें अर्थव्यवस्था आगे बढ़ी तथा वित्तीय घाटा एवं महंगाई स्थिर रही। मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए लोकसभा में कहा कि लोगों ने सिर्फ एक सरकार बदली है, केवल ऐसा नहीं है, बल्कि सरोकार भी बदलने की अपेक्षा की है। इस देश की एक नई सोच के साथ काम करने की इच्छा और अपेक्षा के कारण हमें यहां आकर काम करने का अवसर मिला है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के डंडे मारेंगे के बयान पर पीएम मोदी ने लोकसभा में जवाब दिया। पीएम मोदी ने कहा कि लोग मुझे डंडे मारने की बात कहते हैं, लेकिन उन्होंने छह महीने की बात कही है, ऐसा करने की तैयारी करने में इतना समय तो लगता ही है। उन्होंने कहा कि मैं छह महीने में कोशिश करूंगा कि सूर्य नमस्कार की संख्या बढ़ा दूंगा। अपनी पीठ को मजबूत बना लूंगा। मेरी पीठ को ऐसा बना लूंगा कि हर डंडा झेलने वाला बना लूंगा। अब छह महीने का समय है मेरे पास क्योंकि पिछले 20 वर्षों से गंदी गंदी गालियों को सुनते आ रहा हूं। पीएम मोदी ने कहा कि अब मैं अपने आप को गाली प्रूफ बना लिया हूं। पीएम मोदी की बातों पर बोलने के लिए अपनी सीट से राहुल गांधी उठने लेकिन संसद के शोरगुल में उनकी आवाज सुनाई नहीं दी।
पीएम मोदी ने इस पर भी तंज कसते हुए कहा कि पिछले 40 मिनट से बोल रहा हूं लेकिन वहां करंट अभी पहुंचा है। बहुत सी ट्यूबलाइट्स ऐसी ही होती हैं। पीएम ने कहा, कोई इस बात से इंकार नहीं कर सकता कि देश चुनौतियों से लोहा लेने के लिए हर पल कोशिश करता रहा है। कभी कभी चुनौतियों की तरफ न देखने की आदतें भी देश ने देखी है। चुनौतियों को चुनने का सामर्थ्य नहीं, ऐसे लोगों को भी देखा है,लेकिन आज दुनिया की भारत से जो अपेक्षा है,हम अगर चुनौतियों को चुनौती नहीं देते, अगर हम हिम्मत नहीं दिखाते और अगर हम सबको साथ लेकर चलने की गति नहीं दिखाते तो हमें लंबे अरसे तक समस्याओं से जूझना पड़ता।


