- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab , Tours / Travels »
- काशी महाकाल एक्सप्रेस की बी5 की सीट संख्या 64 भगवान शिव के लिए आरक्षित 'भोले बाबा' करेंगे सफर.....
Posted by : achhiduniya
17 February 2020
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वाराणसी से काशी महाकाल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना
किया। इसमें एक सीट भगवान शिव के लिए भी आरक्षित है। यह एक्सप्रेस दो राज्यों के
तीन ज्योतिर्लिंगों की यात्रा कराएगी। ट्रेन में स्थायी तौर पर 'भोले बाबा' के लिए एक सीट आरक्षित करने पर
विचार किया जा रहा है। यह ट्रेन इंदौर के निकट ओंकारेश्वर, उज्जैन में महाकालेश्वर और वाराणसी में काशी विश्वनाथ को
जोड़ेगी। उत्तरी रेलवे के लिए प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि कोच संख्या बी5 की सीट संख्या 64 भगवान
के लिए खाली की गई है। एक सीट भगवान शंकर
के लिए भी रिजर्व की गई है।
इस सीट पर भोलेनाथ का एक छोटा मंदिर स्थापित कर दिया
गया है। रेलवे ने IRCTC संचालित
तीसरी सेवा शुरू की है। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के वाराणसी से मध्य प्रदेश के इंदौर
तक जाएगी। दीपक कुमार ने कहा, ऐसा पहली बार हुआ है जब एक सीट
भगवान शिव के लिए आरक्षित और खाली रखी गई है। सीट पर एक मंदिर भी बनाया गया है
ताकि लोग इस बात से अवगत हों कि यह सीट मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल के लिए है। कुमार ने कहा कि ऐसा स्थायी तौर पर करने के लिए विचार किया जा
रहा है।
वाराणसी से इंदौर के बीच सप्ताह में तीन बार चलने वाली इस ट्रेन में
भक्ति-भाव वाली हल्की ध्वनि से संगीत बजेगा और प्रत्येक कोच में दो निजी गार्ड
होंगे और यात्रियों को शाकाहारी खाना परोसा जाएगा। काशी महाकाल एक्सप्रेस के हर
कोच में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. हर कोच में एक कंट्रोल बनाया गया है। ट्रेन में सफर करने वाले हर
यात्री का 10 लाख रुपये का मुफ्त बीमा होगा। यात्रियों से इसका कोई भी प्रीमियम
नहीं लिया जाएगा। ट्रेन की सीटें भी आरामदायक बनाई गई है। हर केबिन में 6 चार्जिंग
पॉइंट दिए गए हैं।


