- Back to Home »
- Discussion »
- रोजगार और अर्थव्यवस्था को सरकार ने किया अनदेखा,इनकम टैक्स स्लैब को और उलझा दिया..बजट पर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार को घेरा
रोजगार और अर्थव्यवस्था को सरकार ने किया अनदेखा,इनकम टैक्स स्लैब को और उलझा दिया..बजट पर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार को घेरा
Posted by : achhiduniya
01 February 2020
कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में देश का बजट पेश करने के बाद राहुल ने कहा, सबसे प्रमुख समस्या बेरोजगारी है। मैंने बजट में ऐसी कोई रणनीति
नहीं देखी जिससे युवाओं को नौकरी मिलने में मदद मिले। मैंने सामरिक चीजें देखीं,लेकिन कोई केंद्रीय विचार नहीं था। यह सरकार को अच्छी तरह
परिभाषित करता है। वही चीजें बार-बार दोहराई जा रही हैं। यह सरकार का माइंडसेट है।
सब बातें करते हैं ,लेकिन होता कुछ भी नहीं है। राहुल
गांधी ने कहा,इनकम टैक्स स्लैव को और उलझा दिया गया है। रोजगार और
अर्थव्यवस्था पर सरकार ने कुछ भी नहीं किया है।
राहुल ने यह भी कहा कि बजट का भाषण
इतिहास का सबसे लंबा भाषण था। इसमें कुछ भी नहीं था और यह खोखला था। लोकसभा में
कांग्रेस दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने मोदी सरकार के बजट पर
निशाना साधा था। चौधरी ने बजट पेश होने से पहले कहा था कि सिर्फ सुनहरा सपना
दिखाएंगे जब कि असल में हम क्या देख रहे हैं, देश में
सारे लोग परेशान हैं। चौधरी ने कहा था,मेक इन
इंडिया और असेंबल इन इंडिया में फर्क क्या है। लोगों को भटकाने के लिए, बेरोजगारों को गुमराह करने के लिए इस तरह का सुनहरा सपना दिखाया
जा रहा है। पहले 2 करोड़ नौकरी सालाना थी उसे हटाकर 4 और 6 करोड़ बताया गया। असलियत में
हमारी जेब खाली है। उन्होंने कहा, कहीं शाहीनबाग है तो कहीं
जामिया, कहीं इमरान, इसके आलावा इनके पास कुछ नहीं
है।

