- Back to Home »
- Politics »
- ट्विटर पर छिड़ी दिल्ली विधानसभा चुनाव पर आप- बीजेपी मे आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति....
Posted by : achhiduniya
08 February 2020
दिल्ली विधान सभा चुनाव की सुबह अरविंद केजरीवाल ने अपने एक ट्वीट में कहा, सभी को जाकर अपना वोट डालना चाहिए। यह किसी भी पार्टी के लिए हो
सकता है, लेकिन सभी को मतदान करना चाहिए। मैं विशेष रूप से महिलाओं से
बाहर निकलने और मतदान करने का आग्रह करता हूं। कभी-कभी ऐसा होता है कि महिलाएं घर
पर रहती हैं और वोट नहीं डालती हैं। किसी को भी आज घर पर नहीं होना चाहिए। केजरीवाल
के ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जवाब दिया और उन्हें महिला विरोधी भी
करार दिया।
ट्वीट कर स्मृति ने कहा, आप क्या
महिलाओं को इतना सक्षम नहीं समझते कि वे स्वयं निर्धारित कर सकें कि किसे वोट देना
है? # महिला विरोधी केजरीवाल। स्मृति के जवाब के बाद केजरीवाल भी शांत
नहीं बैठे। उन्होंने ट्वीट स्मृति को जवाब दिया, स्मृति
जी, दिल्ली की महिलाओं ने किसे वोट देना है यह तय कर लिया है और
पूरी दिल्ली में इस बार अपने परिवार का वोट महिलाओं ने ही तय किया है। आखिर घर तो
उन्हें ही चलाना होता है।

