- Back to Home »
- Discussion »
- दिल्ली में हिंसा सोची-समझी साजिश का परिणाम,मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व गृह मंत्रालय है जिम्मेदार.... कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी
दिल्ली में हिंसा सोची-समझी साजिश का परिणाम,मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व गृह मंत्रालय है जिम्मेदार.... कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी
Posted by : achhiduniya
26 February 2020
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि दिल्ली चुनावों के दौरान भी इस तरह की साजिश देखी गई थी। उस दौरान भी बीजेपी ने कई नेताओं ने भड़काऊ भाषण दिए थे। दिल्ली पुलिस पिछले 72 घंटे से हाथ पर हाथ रखे बैठी है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में बिना रुके हिंसा जारी है। हेड कांस्टेबल समेत 18 लोगों की मौत हो गई है। सैकड़ों घायल हैं। कई लोगों को गोलियां लगी हैं। सोनिया गांधी ने कहा कि दिल्ली में हिंसा सोची-समझी साजिश का परिणाम है।
बीजेपी नेताओं ने भड़काऊ भाषण दिया। बीजेपी ने नफरत और डर का माहौल
बनाया। सरकार ने तीन दिन तक कुछ नहीं किया।
हालात बिगड़ने पर सेना को क्यों नहीं बुलाया गया? दिल्ली
में हिंसा के लिए गृह मंत्रालय जिम्मेदार है। लिहाजा गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा
दें। सोनिया गांधी ने कहा कि हम सवाल पूछना चाहते हैं कि रविवार से अमित शाह कहां थे और क्या कर रहे थे? केजरीवाल कहां थे और क्या कर रहे थे? इंटेलिजेंस इनपुट पर क्या कार्रवाई हुई? कितनी फोर्स दंगों वाली जगह पर लगाई गई? जब दिल्ली में हालात बेकाबू हो गए थे। पुलिस का जब कंट्रोल
नहीं बचा था तो पैरामिलेट्री फोर्स क्यों नहीं बुलाई गई?
सोनिया गांधी ने कहा कि दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री
अरविंद केजरीवाल भी इसके लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने शांति और भाईचारे को स्थापित
करने के लिए सक्रिय भूमिका नहीं निभाई। यह राज्य और केंद्र दोनों सरकारों की
सामूहिक विफलता है। नतीजतन देश की राजधानी में इतनी बड़ी घटना घटी।


