- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- क्या है कोरोना वायरस व लक्षण वायरस से कैसे बचें और इसे फैलने से कैसे रोकें....?
Posted by : achhiduniya
06 February 2020
कोरोना वायरस उस वायरस समूह का हिस्सा है, जिससे सामान्य रूप से सर्दी, खांसी,
बुखार और सांस लेने में दिक्कत से लेकर घातक बीमारियां तक हो सकती हैं।
कोरोना वायरस की चपेट में पशु-पक्षी के साथ ही मनुष्य भी आ सकते हैं। कोरोना वायरस
का सबसे पहले 1960 में प्रकोप देखने को मिला था, उसके बाद
समय-समय पर इसके अलग-अलग देशों पर प्रभाव देखने को मिले हैं और इस वायरस ने अब तक
सैकड़ों लोगों की जानें ली हैं। कोरोना वायरस के अगर कोई पीड़ित हो जाता है तो उसे
सर्दी, खांसी, बुखार के साथ ही सांस
देने में भी दिक्कत होती है। कोरोना वायरस की वजह से रिस्पायरेटरी इंफेक्शन होता
है जो कि एक आदमी से दूसरे आदमी में ट्रांसफर होता जाता है।
कोरोना वायरस की वजह
से कई तरह के निमोनिया भी हो सकते हैं और एक समय में मनुष्य के कई अंग काम करने
बंद कर देते हैं जिसकी वजह से उसकी मौत हो जाती है। इसलिए अगर आपके पास कोई ऐसे
मामले दिखे,तो आप उसे तत्काल अस्पताल ले जाएं और उसकी जांच
कराएं। इसे फैलने से रोका जा सकता है और इसकी चपेट में आए लोगों की उचित इलाज कर
उसे मौत के मूंह से निकाला जा सकता है। चूंकि कोरोना वायरस का संबंध संक्रमण यानी
इंफेक्शन से है। ऐसे में आप इसका संक्रमण रोक सकते हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण
के खतरे को कम करने के लिए अपने हाथ साबुन और पानी या सैनिटाइजर से साफ करें।
साथ
ही खांसी करते वक्त या छींकते समय अपनी नाक और मुंह को किसी तरह ढंक लें। अगर किसी
में सर्दी या बुखार के लक्षण दिखे तो उसके पास जाने से बचें। साथ ही खाने में मीट
या अंडे को अच्छे से पकाएं और जंगली और खेतों में रहने वाले जानवरों के संपर्क में
आने से बचें। मुर्गी, चमगादड़ और सुअर जैसे जानवरों से
कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा रहता है।


