- Back to Home »
- Politics »
- अपनी पार्टी {भाजपा} की हार का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ा केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने...
Posted by : achhiduniya
14 February 2020
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने संवाददाता
सम्मेलन में कहा कि दिल्ली चुनाव में भाजपा की हार कांग्रेस के आकस्मिक गायब होने
की वजह से हुई। यह अलग विषय है कि क्या कांग्रेस अपने आप गायब हुई या लोगों ने उसे
गायब कर दिया या फिर उनके वोट दूसरी जगह आप के पास चले गए। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा
कि कांग्रेस का अचानक गायब हो जाना ही दिल्ली
विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के लिए जिम्मेदार है क्योंकि इससे उनकी पार्टी और
आम आदमी पार्टी (आप) के बीच सीधा मुकाबला हो गया।
अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली
आप ने दिल्ली विधानसभा की 70 में से 62 सीटें जीतीं जबकि भाजपा महज आठ सीट ही जीत
पाई।
उन्होंने कहा कि हमें अपने लिए 42
फीसद वोट और आप के लिए 48 का अनुमान था,लेकिन
हमारा अनुमान दोनों के लिए तीन तीन फीसद से विफल हो गया। हमें 39 फीसद वोट मिले
जबकि आप ने 51 फीसद वोट हासिल किए। मंत्री ने कहा कि चुनाव में उतार-चढाव होते
रहते हैं,लेकिन भाजपा इन सभी चीजों का विश्लेषण करती है। जावड़ेकर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में 26
फीसद वोट हासिल करने वाली कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव में केवल चार फीसद वोट
हासिल कर पाई।

