Posted by : achhiduniya 25 February 2020


दो दिवसीय भारत यात्रा पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया का मंगलवार को यहां राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। ट्रंप ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में तीनों सेनाओं की मिलीजुली टुकड़ी की सलामी गारद का निरीक्षण किया। राष्ट्रपति के तौर पर भारत की अपनी पहली यात्रा पर आए ट्रंप ने सलामी गारद का निरीक्षण करने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट जा कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का ऐतिहासिक और भव्य स्वागत हमेशा याद रखा जाएगा। 
उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के संबंध सिर्फ दो सरकारों के बीच नहीं हैं, बल्कि लोक केंद्रित हैं। उन्होंने कहा कि यह संबंध, 21वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण गठजोड़ है। मोदी ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप ने मादक पदार्थ और इससे जुड़ी समस्याओं से लड़ाई को प्राथमिकता दी है। आज हमारे बीच मादक पदार्थो की तस्करी, मादक पदार्थ से जुड़े आतंकवाद और संगठित अपराध जैसी गम्भीर समस्याओं के बारे में एक नए तंत्र पर भी सहमति बनी। प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद के समर्थकों को जिम्मेदार ठहराने के लिए आज हमने अपने प्रयासों को और आगे बढ़ाने का निश्चय किया है। उन्होंने कहा,आज राष्ट्रपति ट्रंप और मैंने हमारे सम्बन्धों को समग्र वैश्विक सामरिक गठजोड़ के स्तर पर ले जाने का निर्णय लिया है। 
प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त संवाददाता संबोधन में कहा कि कुछ ही समय पहले स्थापित हमारा सामरिक ऊर्जा गठजोड़ सुदृढ़ होता जा रहा है और इस क्षेत्र में आपसी निवेश बढ़ा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उनके लिए यह यात्रा अविस्मरणीय, असाधारण और सार्थक रही। हमने तीन अरब डॉलर के रक्षा समझौतों को अंतिम रूप दिया। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि भारत में पिछले दो दिन शानदार रहे, विशेष तौर पर मोटेरा स्टेडियम का कार्यक्रम। ट्रंप ने मीडिया के समक्ष मोदी से कहा,यह मेरे लिये बड़े सम्मान की बात थी। स्टेडियम में करीब सवा लाख लोग थे, मैं समझता हूं कि वे मुझसे अधिक आपके लिये थे। जब भी मैं आपका नाम लेता था, लोगों की हर्षध्वनि सुनाई देती,लोग आपको बेहद पसंद करते हैं।


Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हिमालय में 150 साल बाद मिला नीले-बैंगनी फूलों वाला दुर्लभ पौधा, आयुर्वेद में संजीवनी से कम नहीं।@ राजस्थान के बुटाटी धाम में 22 करोड़ का घोटाला, चढ़ावे के सोने-चांदी गायब।@ असम ने नशीले पदार्थों के खिलाफ तेज की लड़ाई, 472 करोड़ के ड्रग्स किए गए नष्ट।@ दिल्ली में कीचड़ के छींटे पड़ने पर शख्स की चाकू से गोदकर हत्या, पांच आरोपी पकड़े गए।@ J&K को राज्य का दर्जा दिलाने दिल्ली नहीं तो क्या ट्रंप के व्हाइट हाउस जाएं?- उमर अब्दुल्ला।@ दिल्ली में DDA की जमीन पर बने अवैध निर्माण पर 72 घंटे के अंदर चलेगा बुलडोजर।@ भारत में कोरोना लौटा, आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद अलर्ट- 8 एक्िक बव केस।@ 81 घंटे बाद खत्म हुआ पुणे के मोशी हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन, मलबे से 9 शव बरामद।@ लखनऊ रेलवे स्टेशन पर मिलेगा एयरपोर्ट का मजा, हर प्लेटफॉर्म पर AC रूम, होटल और फूड कोर्ट, 400 करोड़ से कायाकल्प।@ बेंगलुरु में महिला से अश्लील हरकत करने वाला डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार, टॉयलेट के बहाने घर में घुसा था।@ कश्मीर के अनंतनाग में 60 मिनट में 2 बार बादल फटने से भारी तबाही, पहलगाम के होटलों में घुसा पानी, नदियां उफान।@ चेन्नई के स्कूली बच्चों को बड़ा तोहफा-कल से चलेंगी 41 स्पेशल स्कूल बसें, हर दिन लगेंगे 134 चक्कर।@ यास्तिका ने लॉर्ड्स में शतक जड़ बनाया गजब का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बन गई दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी।@ लंदन में फैमिली टाइम एंजॉय करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती और दोस्तों के साथ लजीज व्यंजनों का उठाया लुत्फ।@ UP में 35 करोड़ का महा-लक्ष्य! सी एम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण।@ नेपाल में फिर सड़कों पर जेन-जी, सरकार की नीतियों और व्यवस्था से हताश दो लोगों ने किया आत्मदाह।@ खाड़ी में गूंजे खतरे के सायरन, ईरान के इंतकाम से थर्राए बहरीन और कतर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -