Posted by : achhiduniya 25 February 2020


अमृतसर एक ऐतिहासिक स्थल है जो शहर के बीचों बीच स्थित है। इसका निर्माण 17वीं शताब्दी में हुआ था। महाराज रणजीत सिंह ने इस किले का नाम गुरु गोबिंद सिंह के नाम पर गोबिंदगढ़ रखा था। इस किले का निर्माण ईंट और चूने से किया गया है। जनरल डायर ने इसी किले से जलियांवाला बाग जाकर 13 अप्रैल 1919 को खूनी खेल खेला था। कहा जाता है कि इस किले के खूनी दरवाजे के पास एक भूमिगत सुरंग है, जो लाहौर तक जाती है।
# गोल्डन टेम्पल {स्वर्ण मंदिर} को हरमिंदर साहिब मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। पूरा अमृतसर शहर स्वर्ण मंदिर के चारों तरफ बसा हुआ है। 
अमृतसर का नाम उस सरोवर के नाम पर रखा गया, जिसका निर्माण स्वयं गुरु राम दास जी ने किया था। इसी सरोवर के बीच में स्थित है स्वर्ण मंदिर या गोल्डन टेंपल। एक अनुमान के मुताबिक, स्वर्ण मंदिर में रोजाना करीब 1 लाख लोग लंगर खाते हैं। त्योहारों पर और वीकेंड पर यह संख्या डबल हो जाती है। सिर पर पगड़ी या कोई कपड़ा या टोपी के बिन परिसर में प्रवेश नहीं किया 
जाता। # जलियांवाला बाग भारत के इतिहास में अंग्रजों के एक क्रूर कांड के लिए जाना जाता है। क्रांतिकारी और बलिदानी वीरों का यह तीर्थ स्थल स्वर्ण मंदिर से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ये बाग लाखों बेकसूर भारतीयों की मौत का गवाह है। 13 अप्रैल 1919 में यहां निहत्थे भारतीयों पर अंग्रेजों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं और उन्हें मौत के घाट उतार दिया। गोलियों से बचने के लिए कई लोग वहां मौजूद एक कुएं में कूद गए थे। आज भी अमृतसर आने वाला हर शख्स इस जगह पर जाकर मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देना नहीं भूलता।
भारत के अमृतसर और पाकिस्तान के लाहौर के बीच ग्रैंड ट्रंक रोड पर स्थित एक गांव है वाघा, जहां से दोनों देशों की सीमा गुजरती है। भारत और पाकिस्तान के बीच थल-मार्ग से सीमा पार करने का यह निर्धारित स्थान है। अमृतसर से वाघा बॉर्डर की दूरी करीब 27 किलोमीटर है। इस बॉर्डर को नियमित रूप से पर्यटकों के लिए खोला जाता है। यहां होने वाली बीटिंग रिट्रीट को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों के जवान यहां पूरे उत्साह के साथ अपनी देशभक्ति का प्रदर्शन करते हैं। 
# हिंदूओं का प्रसिद्ध मंदिर दुर्गियाना मंदिर स्वर्ण मंदिर से करीब 1.5 किलोमीटर दूर है। ये मंदिर बाहर से देखने में स्वर्ण मंदिर की ही तरह दिखता है। देवी दुर्गा को समर्पित इस मंदिर का निर्माण साल 1908 में हरसई मल कपूर ने करवाया था। इस मंदिर में मां दुर्गा के अलावा लक्ष्मी-नारायण, शीतला माता और हनुमान जी की भी मूर्तियां हैं।# कैसे जाएं और कहा रुकें:- अमृतसर देश के ज्यादातर हिस्‍सों से वायु, रेल और सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। अमृतसर शहर से 13 किलोमीटर की दूरी पर एयरपोर्ट है जो गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से जाना जाता है। अमृतसर में लो-बजट से लेकर हाई-बजट के होटल उपलब्ध हैं जिन्हें आप अपनी सुविधानुसार ले सकते हैं।


Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एकनाथ शिंदे की शिवसेना का मेयर और स्थायी समिति अध्यक्ष पद पर किए गए दावों से बीजपी नेताओं में नाराजगी-सूत्र।@ मुंबई एयरपोर्ट पर सरोगेसी रैकेट का भंडाफोड़, बैंकॉक से लौट रहीं दो महिलाएं पकड़ी गईं।@ मौनी अमावस्या स्नान पर 12:00 बजे तक 3.15 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी।@ प्रधानमंत्री ने असम में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की रखी नींव, 2 अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी।@ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर प्रदीप गोलू गिरफ्तार, दिल्ली-राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।@ उत्तर भारत में कोहरे का कोहराम-दिल्ली UP के 5 एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी, 95 ट्रेनें लेट।@ AIMIM के टिकट पर 6 हिंदू-बौद्ध उम्मीदवारों ने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में दर्ज की जीत।@ अल फलाह ने बिना पुलिस वेरिफिकेशन रखे लालकिला ब्लास्ट से जुड़े संदिग्ध डॉक्टर, ED चार्जशीट में खुला राज।@ 22 करोड़ का जुर्माना, CEO को चेतावनी,इंडिगो पर DGCA का बड़ा एक्शन।@ बीजेपी ने पैसों के दम पर चुनाव जीता, महाराष्ट्र निकाय चुनाव में करारी हार के बाद उद्धव का बड़ा आरोप।@ धधकती आग, दम घोंटने वाला धुआं-इंडियन आर्मी का ये रोबोट हर चुनौती पार कर सकता है।@ इज्जत और हिस्सेदारी मिलेगी तो BMC में उद्धव-कांग्रेस का साथ देंगे, ओवैसी की दो टूक।@ UK में Amazon के वेयरहाउस में फैली TB की बीमारी, यूनियन ने की तुरंत बंद करने की मांग।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

" लाड़की बहन नहीं सुरक्षित CM देवेंद्र फडनवीस मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गृहराज्य में"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -