- Back to Home »
- Property / Investment »
- हम भारत के साथ तीन अरब डॉलर के रक्षा समझौते करेंगे.... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की घोषणा
Posted by : achhiduniya
24 February 2020
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के लिए भारत सबसे बड़ा बाजार है। अमेरिका और भारत के बीच बहुत जल्द ट्रेड डील साइन होगी, मोदी बहुत सख्त वार्ताकार है। ट्रंप ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच व्यापार 40 प्रतिशत बढ़ा है। ट्रंप ने कहा कि अंतरिक्ष कार्यक्रम में भारत और अमेरिका साथ-साथ काम करेंगे। ट्रंप ने कहा कि हम भारत के साथ 3 अरब डॉलर का हेलिकॉप्टर डील करेंगे। ट्रंप ने कहा कि हम मंगलवार (25 फरवरी) को तीन अरब डॉलर के रक्षा समझौते करेंगे।
अमेरिका अब चीन को पीछे छोड़कर
भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है। इससे भारत और अमेरिका के बीच
बढ़ते व्यापार संबंधों का पता चलता है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार,
वर्ष 2018-19 में भारत और अमेरिका के बीच 87.95 अरब डॉलर का
द्विपक्षीय व्यापार हुआ था। इस दौरान भारत का चीन के साथ द्विपक्षीय व्यापार 87.07
अरब डॉलर रहा। इसी तरह 2019-20 में अप्रैल से दिसंबर के दौरान भारत का अमेरिका के
साथ द्विपक्षीय व्यापार 68 अरब डॉलर रहा, जबकि इस दौरान भारत
और चीन का द्विपक्षीय व्यापार 64.96 अरब डॉलर रहा।

