- Back to Home »
- Judiciaries »
- बाबरी मस्जिद मलबे के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी बाबरी मस्जिद एक्शन कमिटी...
Posted by : achhiduniya
08 February 2020
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह पंकज ने कहा है
कि संपूर्ण भूमि और अवशेष मंदिर के हैं। एक मुट्ठी मिट्टी भी बाहर नही जाने देंगे।
विश्व हिंदू परिषद ने बाबरी मस्जिद एक्शन कमिटी की मस्जिद के मलबे की मांग पर
ऐतराज जताया है। वहीं बाबरी मस्जिद पक्षकार हाजी महबूब ने विहिप पर सवाल खड़ा किया
है। उन्होंने कहा कि विहिप मलबा नहीं देने वाला कौन होता है। हाजी महबूब ने कहा कि
बाबरी मस्जिद एक्शन कमिटी सुप्रीम कोर्ट में मस्जिद के मलबे की मांग करेगी।
![]() |
| [विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह पंकज] |
अयोध्या
के कार सेवक पुरम में विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह पंकज ने कहा कि 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद का ढांचा
गिरने पर सभी लोगों ने देखा कि वहां मंदिर के अवशेष मिले हैं। मंदिर के ही पुराने
मलबे से मस्जिद का ढांचा बनाया गया था। उन्होंने दावा किया कि राम जन्म स्थान पर कोई मस्जिद नहीं थी।
पुरातत्व विभाग की खुदाई में मंदिर के अवशेष मिले हैं। वहां पूरी संपत्ति मंदिर की
है और मंदिर की ही रहेगी।
![]() |
| [बाबरी मस्जिद के पक्षकार हाजी महबूब] |
बाबरी मस्जिद के पक्षकार हाजी महबूब ने विहिप के
केंद्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह पंकज को जवाब देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने
माना है कि मस्जिद गिराई गई थी। उन्होंने कहा कि जहां मस्जिद बनी थी वहां मंदिर
नही था। शहीद बाबरी मस्जिद के मलबे को मांगना हमारा फर्ज है। हम उसकी मांग कर रहे
हैं तो बुराई क्या है? विहिप के केंद्रीय मंत्री
राजेन्द्र सिंह पंकज ने कहा है कि संपूर्ण भूमि और अवशेष मंदिर के हैं। एक मुट्ठी
मिट्टी भी बाहर नही जाने देंगे।


