- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- कागज नहीं दिखाने वाली मानसिकता की हार होगी और कागज दिखाने के लिए तैयार रहने वालों की जीत.... RSS
Posted by : achhiduniya
08 February 2020
दिल्ली निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र में मतदान
के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी रामलाल ने कहा कि कागज नहीं
दिखाएंगे का नारा लगाने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में पराजित होंगे। उन्होंने यह
भी कहा कि लोग मतदान करते समय अपने पहचान पत्र दिखाएं। संशोधित नागरिकता कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के
विरोध में हो रहे प्रदर्शनों में अक्सर कागज नहीं दिखाएंगे के नारे लगाए जाते हैं।
रामलाल ने कहा, मतदाताओं को मेरा संदेश है कि आज अपना कागज
जरूर लेकर जाएं। कागज जरूर दिखाएं। भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री ने कहा,कागज नहीं दिखाने वाली मानसिकता की हार होगी और कागज दिखाने के लिए तैयार
रहने वालों की जीत होगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू ने दावा किया कि मतदाता
उन लोगों को सबक सिखाएंगे जिन्होंने दिल्ली के शाहीन बाग में विरोध प्रदर्शन को धन
मुहैया कराया और इसका समर्थन किया।
उन्होंने कहा,आम आदमी
पार्टी के विधायक अमनातुल्ला खान ने शाहीन बाग प्रदर्शन को धन मुहैया कराया और उप
मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसका समर्थन किया। उन्होंने रास्ता खुलवाने के लिए
कुछ नहीं किया। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस चुनाव
में भाजपा की जीत होगी।
![]() |
| {ष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी रामलाल} |
![]() |
| {भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू} |


