- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- चेन्नई में ट्रांसजेंडरों के लिए पहली बार बन रहे घर के लिए 1.5 करोड़ रुपये दान में दिए बालीवुड सुपर स्टार अक्षय कुमार ने..
चेन्नई में ट्रांसजेंडरों के लिए पहली बार बन रहे घर के लिए 1.5 करोड़ रुपये दान में दिए बालीवुड सुपर स्टार अक्षय कुमार ने..
Posted by : achhiduniya
01 March 2020
निर्देशक राघव लॉरेंस के चैरिटेबल ट्रस्ट ने ट्रांसजेंडर्स के घर के निर्माण की पहल की है। उन्होंने कहा, हमारे ट्रस्ट के 15 साल पूरे होने वाले हैं। हम लोग इसके 15वें साल को ट्रांसजेंडर्स के लिए घर उपलब्ध करवाने की इस नई परियोजना से शुरू करना चाहते थे। हमारे ट्रस्ट ने जमीन मुहैया करा दी है और हम लोग अब घर बनाने के लिए रकम जुटाने को लेकर आशान्वित हैं। इसलिए लक्ष्मी बम की शूटिंग के दौरान जब मैं अक्षय सर से अपनी ट्रस्ट की परियोजना और ट्रांसजेंडर्स के लिए आसरे की बात कर रहा था तो ऐसा सुनकर उन्होंने फौरन मुझसे पूछे बिना ही ट्रांसजेंडर्स के घर के निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ रुपये दान में दे दिया।
निर्देशक ने फेसबुक पर लिखा, मैं हर
किसी का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने ईश्वर के रूप में मेरी मदद की इसलिए अब अक्षय
कुमार सर हमारे लिए ईश्वर के समान हैं। इस परियोजना के वास्ते अपना इतना बड़ा
योगदान देने के लिए मैं उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। हमारे ट्रस्ट का अगला
कदम ट्रांसजेंडर्स का उत्थान और भारत भर में उनके लिए घर मुहैया कराना है। सभी ट्रांसजेंडर्स की ओर से मैं उनका शुक्रिया
अदा करता हूं। 'लक्ष्मी बॉम्ब' अभिनेता
अक्षय कुमार और निर्देशक राघव लॉरेंस चेन्नई में पहली बार ट्रांसजेंडरों के लिए घर
का निर्माण कर रहे हैं।

