- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- 33 साल पुराने दूरदर्शन के सुपरहिट सीरियल “रामायण” के किरदार खोलेंगे कई राज- बताएँगे अपने अनुभव कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में....
33 साल पुराने दूरदर्शन के सुपरहिट सीरियल “रामायण” के किरदार खोलेंगे कई राज- बताएँगे अपने अनुभव कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में....
Posted by : achhiduniya
05 March 2020
दूरदर्शन के सुपरहिट सीरियल “रामायण” की कास्ट ने अपने सीरियल के 33 साल पूरे होने के जश्न में कपिल शर्मा के शो पर शिरकत की और इस शो की शूटिंग 26 फरवरी को हो चुकी है और इसका टेलीकास्ट इस शनिवार को होने वाला है। रामानंद सागर का सीरियल “रामायण” एक ऐसा शो था, जिसके प्रसारण के दौरान सड़कें खाली हो जाती थीं। इस सीरियल में श्री राम, सीता मईया और लक्ष्मण के किरदार में नजर आने वाले एक्टर अरुण गोविल , दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी इस शो अब कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' पर नजर आने वाले हैं।
शो का एक ताजा प्रामो सामने आया है, जिसमें कपिल, अरुण गोविल से उनके कॉस्ट्यूम
के बारे में पूछते हैं। कपिल उनसे पूछते हैं, इतने
भारी कॉस्ट्यूम, मुकुट, तीर
वगैरह उठाते वक्त आपको कभी खुजली तो होती ही होगी न कपिल कहते हैं, कभी ऐसा नहीं हुआ कि आपने तीर निकालकर खुजली की हो। इस पर अरुण
जवाब देते हैं, ऐसा ही करना पड़ता था। बाद में तो ये हुआ कि कॉस्ट्यूम
पहनने की जरूरत भी नहीं पड़ती, उनको देखते ही खुजली होने लगती
थी। वहीं सीता मां का किरदार निभाने वाली दीपिका
चिखलिया से कपिल ने पूछा कि कभी
ऐसा हुआ कि लोगों ने आपसे हैलो-हाय कहा हो, तो उन्होंने
जवाब में कहा,
ऐसा होता ही नहीं था, मुझे देखते ही लोग कहते थे ओह सीता मां, हाथ जोड़ने और पैर छूने का ईशारा करती हैं। “रामायण” दूरदर्शन का सुपरहिट सीरियल था
जिसे अब पूरे 33 साल हो चुके हैं। रामानंद
सागर का ये सीरियल जनवरी 1987 से जुलाई 1988 के बीच प्रसारित हुआ था जो सुपरहिट
रहा था।


