- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- मेक इन इंडिया के तहत बनाए गए स्वदेशी सोशल मीडिया ऐप पर सक्रिय रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी...
Posted by : achhiduniya
03 March 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि वह
अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट छोड़ने का विचार कर रहे हैं। उन्होंने अपने पर्सनल
ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी है। स्वदेशी और मेक इन इंडिया के तहत पीएम मोदी
देश की जनता के साथ अपने विचारों को साझा करने के लिए सिर्फ नमो ऐप पर बने रहेंगे।
नमो ऐप की ही तरह देश में एक और सोशल मीडिया ऐप बनाया गया है। जो फिलहाल ट्रायल
में है। यह पूरी तरह से स्वदेशी होगा। जानकारों का मानना है कि आज के समय में जिस
तरह से फेक न्यूज फैलाने
के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल हो रहा है इसे देखते हुए
पीएम ने इन प्लेटफॉर्म्स से हटने का मन बना लिया है। इसके पीछे स्वदेशी को बढ़ावा
देना भी एक मकसद हो सकता है। पीएम मोदी फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे सोशल साइट्स को छोड़कर स्वदेशी ऐप
का इस्तेमाल करेंगे। ट्विटर पर पीएम मोदी के 5 करोड़ 33 लाख से ज्यादा फोलॉअर्स
हैं. फेसबुक पर पीएम मोदी के 4 करोड़ 47 लाख फोलॉअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर पीएम
मोदी के 3 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

