- Back to Home »
- Politics »
- अगर मुसलमानों से ज्यादती होगी तो दंगे होते रहेंगे...आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने दिया सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का भड़काऊ बयान...
अगर मुसलमानों से ज्यादती होगी तो दंगे होते रहेंगे...आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने दिया सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का भड़काऊ बयान...
Posted by : achhiduniya
08 March 2020
बीते दिनो दिल्ली में भड़की हिंसा के चलते कांग्रेस की पूर्व निगम पार्षद इशरत जहां को दिल्ली पुलिस ने दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इशरत को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इशरत जहां पिछले करीब 50 दिनों से दिल्ली के खुरेजी में CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं। वही हाल ही में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के बर्खास्त किए जा चुके पार्षद ताहिर हुसैन 7 दिनों की रिमांड में है। ताहिर हुसैन पर आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या का आरोप है। इसके अलावा चांदबाग के लोगों का कहना है कि दिल्ली हिंसा का रिमोट सिस्टम ताहिर हुसैन के घर से ऑपरेट किया जा रहा था। अब आम आदमी पार्टी के
विधायक अमानतुल्लाह खान ने
सांप्रदायिक हिंसा भड़काने वाला विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, अगर पक्षपात होगा, अगर
मुसलमानों से ज्यादती होगी तो दंगे होते रहेंगे,अगर
मुसलमानों को दंगाई ठहराओगे तो देश में दंगे होते रहेंगे। इससे पहले अमानतुल्लाह
खान ने पार्टी से सस्पेंड ताहिर हुसैन का बचाव किया था। अमानतुल्लाह खान ने ताहिर
हुसैन के समर्थन में ट्वीट किया था, इसमें
लिखा था कि ताहिर हुसैन बेकसूर है। बीजेपी अपने नेताओं को बचाने के लिए और आम आदमी
पार्टी को बदनाम
करने के लिए ताहिर हुसैन को झूठे केस में फंसा रही है।
अमानतुल्लाह ने एक ट्वीट किया था जिसमें लिखा कि आज ताहिर हुसैन सिर्फ़ इस बात की
सज़ा काट रहा है की वो एक मुस्लिम है। शायद आज हिंदुस्तान में सबसे बड़ा गुनाह
मुस्लिम होना है, ये भी हो सकता है कि आने वाले वक्त में यह साबित
कर दिया जाए कि दिल्ली की हिंसा ताहिर हुसैन ने कराई है।


